हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर होगा चुनाव

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर होगा चुनाव

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर होगा चुनाव

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर होगा चुनाव

पहले दिन किसी ने नहीं किया नामांकन
दोनों सीटों पर चुनाव लडऩे के तैयारी में गठबंधन

चंडीगढ़, 24 मई। हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होगा। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन किसी ने भी नामांकन नहीं किया है। इन सीटों के लिए दावेदारों की सूची जहां लंबी होती जा रही है वहीं राजनीतिक दलों ने रणनीति बनानी भी शुरू कर दी है। हरियाणा में राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा तथा दुष्यंत कुमार गौतम का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। 
90 विधायकों वाली हरियाणा विधानसभा में पहल सीट पर चुनाव जीतने के लिए भाजपा को 31 विधायकों की जरूरत पड़ेगी। भाजपा के पास इस समय 40 विधायक अपने हैं। जजपा के 10 विधायकों का भाजपा को समर्थन हासिल है। सात निर्दलीयों में से बलराज कुंडू को छोडक़र छह विधायक भी भाजपा के साथ हैं। सिरसा विधायक गोपाल कांडा ने भी सरकार को समर्थन दिया हुआ है। 
ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला भी ऐसी स्थिति में भाजपा के साथ जा सकते हैं। ऐसे में अगर तीसरा प्रत्याशी मैदान में आता है तो कांग्रेस को चुनावों में जीत हासिल करने के लिए कम से कम 30 विधायकों की जरूरत होगी। 31 मई तक फार्म जमा होंगे और पहली जून को नामांकन-पत्रों की छंटनी होगी। 
तीन जून तक नामांकन-पत्र वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन-पत्र वापसी के दिन तक अगर दो ही प्रत्याशी मैदान में रहते हैं तो फिर निर्विरोध दोनों का चुना जाना तय है। अगर तीसरा प्रत्याशी मैदान में रहता है तो फिर 10 जून को चुनाव होंगे।

नांदल होंगे रिटर्निंग अधिकारी
चुनाव आयोग ने विधानसभा सचिव राजेंद्र सिंह नांदल को राज्यसभा चुनावों के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। छह साल पूर्व हुए स्याही विवाद के चलते नांदल को इसके बाद हुए चुनावों में रिटर्निंग अधिकारी नहीं लगाया था। आयोग की ओर से आईएएस अधिकारियों को आरओ की ड्यूटी दी जाती रही। इस बार आयोग ने नांदल पर भरोसा जताते हुए उन्हें रिटर्निंग अधिकारी लगाया है।

ये है भाजपा के दावेदार
दुष्यंत कुमार गौतम
कुमार विश्वास
रामबिलास शर्मा
ओपी धनखड़
कैप्टन अभिमन्यु
ये हैं कांग्रेस के दावेदार
कुमारी सैलजा
रणदीप सुरजेवाला
आनंद शर्मा