16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR अभियान, घर-घर जाकर होगा मतदाता सत्यापन
- By Gaurav --
- Thursday, 14 May, 2026
Election Commission Launches SIR
Election Commission of India ने Special Intensive Revision (SIR) के तीसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस चरण के तहत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों की गहन जांच और सत्यापन किया जाएगा। राजधानी Delhi भी इस प्रक्रिया में शामिल है, जहां अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
चुनाव आयोग के अनुसार, तीसरे चरण के पूरा होने के बाद Himachal Pradesh, Jammu and Kashmir और Ladakh को छोड़कर लगभग पूरे देश में SIR प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आयोग ने कहा है कि इन क्षेत्रों में मौसम और बर्फबारी की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए अलग से कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
तीसरे चरण में शामिल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur, Uttarakhand, Andhra Pradesh, Arunachal Pradesh, Haryana, Telangana, Punjab, Karnataka, Meghalaya, Maharashtra, Jharkhand, Nagaland और Tripura शामिल हैं। वहीं Chandigarh और Daman and Diu जैसे केंद्र शासित प्रदेश भी इस अभियान का हिस्सा होंगे।
चुनाव आयोग ने बताया कि इस अभियान के तहत करीब 3.94 लाख Booth Level Officers (BLOs) मतदाताओं के घर-घर जाकर जानकारी की पुष्टि करेंगे। लगभग 36.73 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
मतदाताओं से Enumeration Form भरवाए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मतदाता सूची में केवल योग्य नागरिकों के नाम ही शामिल रहें और चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जा सके।