Elderly woman in Gurugram duped of Rs 78 lakh:
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

गुरुग्राम में बुजुर्ग महिला से 78 लाख की ठगी: साइबर ठगों ने पुलिस बनकर फिक्स डिपॉजिट तुड़वाकर लूटे

undefined

Elderly woman in Gurugram duped of Rs 78 lakh:

Elderly woman in Gurugram duped of Rs 78 lakh:  गुरुग्राम के सेक्टर-67 में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को 'डिजिटल अरेस्ट' का झांसा देकर 78 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया और महिला को डराकर उसके बैंक खातों से फिक्स डिपॉजिट तुड़वाकर यह राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली। साइबर थाना साउथ पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4) और 319 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला तमिता सेठी सेक्टर-67 की एम3एम मर्लिन सोसाइटी में अकेली रहती हैं, उनके पति का निधन हो चुका है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर को उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया। फोन करने वाले ने महिला को बताया कि उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग किया गया है और उन्हें 'डिजिटल अरेस्ट' किया जाएगा। इस धमकी से महिला घबरा गईं।

खुद को बचाने की गुहार लगाने पर कथित पुलिसकर्मियों ने महिला से पैसे ट्रांसफर करने को कहा। डर के मारे महिला अपने बैंक गईं और अपनी फिक्स डिपॉजिट समय से पहले तुड़वा दी। उन्होंने करीब 78 लाख 89 हजार रुपये कथित पुलिस अधिकारियों द्वारा बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।

जब बुजुर्ग महिला ने इस घटना की जानकारी अपनी बेटी को दी, तो बेटी ने उन्हें बताया कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। इसके बाद महिला ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन और गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला द्वारा ट्रांसफर की गई यह राशि आंध्र प्रदेश में भेजी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और संबंधित खातों को फ्रीज कराया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।