AAP का विस्फोटक दावा: 'राघव चड्ढा-BJP की गुप्त बैठक के बाद हुई अशोक मित्तल पर ED रेड'
'ED Raid on Ashok Mittal Followed Secret Meeting
AAP ने राघव चड्ढा-BJP की गुप्त बैठक का आरोप लगाया
बैठक में Z+ सुरक्षा और ED छापेमारी के फैसले का दावा
अशोक मित्तल पर ED रेड को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया
नई दिल्ली। दिल्ली की सियासत में राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच टकराव को लेकर फिर हलचल तेज हो गई है। दोनों के टकराव के केंद्र में फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) है।
Enforcement Directorate (ED) की कार्रवाई और राघव चड्ढा को लेकर किए गए एक निर्णय से राजनीतिक ताप बढ़ गया है। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है।
राघव चड्ढा और भाजपा की सीक्रेट मीटिंग
पहला मामला जुड़ा है राज्य सभा में आम आदमी पार्टी के डिप्टी लीडर Ashok Mittal के आवास पर पड़े छापों ED के छापों से। आप ने इन छापों को राजनीतिक साजिश करार दिया है।
आप की मुख्य प्रवक्ता Priyanka Kakkar ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति में कोई भी चीज संयोग से नहीं होती।उन्होंने दावा किया कि Raghav Chadha ने हाल ही में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की थी।
कक्कड़ के मुताबिक, उस बैठक में दो बड़े फैसले लिए गए हैं। पहला राघव चड्ढा को Z+ सिक्योरिटी देने का निर्णय था, जबकि दूसरा अशोक मित्तल के खिलाफ ED की छापेमारी का लिया गया।
आप ने इसे बदले की कार्रवाई बताया
उनका कहना है कि मित्तल को हाल ही में राज्यसभा में डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी दी गई थी और राघव चड्ढा को हटाया गया था। यह कार्रवाई उसी से जुड़ी सियासी खींचतान का हिस्सा हो सकती है। AAP इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है। हालांंकि ED या BJP की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें