हिमाचल में रात 9:46 बजे डोली धरती: कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर में भूकंप के तेज झटके; रिक्टर स्केल पर 5.9 की धमक

हिमाचल में रात 9:46 बजे डोली धरती: कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर में भूकंप के तेज झटके; रिक्टर स्केल पर 5.9 की धमक

Earthquake shakes Himachal at 9:46 pm

Earthquake shakes Himachal at 9:46 pm

धर्मशाला। Earthquake shakes Himachal at 9:46 pm, हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 9:46 बजे कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर आदि जगहों पर झटके महसूस किए गए। कई जगह लोग घरों से बाहर आ गए। गनीमत रही कि कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। 

क्यों आता है भूकंप?

भूकंप आने का मुख्य वैज्ञानिक कारण पृथ्वी के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल है। पृथ्वी की ऊपरी सतह (क्रस्ट) कई बड़े टुकड़ों में बंटी हुई है, जो एक विशाल पहेली की तरह आपस में जुड़ी होती हैं। टेक्टोनिक प्लेटें पृथ्वी के अंदर मौजूद गर्म और तरल 'मेंटल' परत पर तैरती रहती हैं और बहुत धीमी गति से हिलती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं, आपस में रगड़ खाती हैं या एक-दूसरे के ऊपर-नीचे फिसलती हैं, तो उनके किनारों पर भारी दबाव और घर्षण पैदा होता है।

जब यह दबाव एक सीमा से अधिक हो जाता है, तो प्लेटें अचानक झटके के साथ हिलती हैं। इससे भारी मात्रा में ऊर्जा निकलती है, जो तरंगों के रूप में पृथ्वी की सतह तक पहुंचती है और हमें भूकंप के झटके महसूस होते हैं।