डूंगरपुर का 'स्वच्छता मॉडल' बनेगा राजस्थान का मानक; 24 अप्रैल को जुटेगी प्रदेशभर के निकायों की फौज; 612 अधिकारी सीखेंगे 'स्वच्छता के गुर'

डूंगरपुर का 'स्वच्छता मॉडल' बनेगा राजस्थान का मानक; 24 अप्रैल को जुटेगी प्रदेशभर के निकायों की फौज; 612 अधिकारी सीखेंगे 'स्वच्छता के गुर'

Dungarpur Sanitation Model Set to Become Rajasthans Standard

Dungarpur's 'Sanitation Model' Set to Become Rajasthan's Standard

उदयपुर। Dungarpur's 'Sanitation Model' Set to Become Rajasthan's Standard, डूंगरपुर नगर परिषद का स्वच्छता मॉडल अब पूरे राजस्थान में लागू करने की तैयारी है। इसके तहत 24 अप्रैल को डूंगरपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश के 306 निकायों से करीब 612 अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे।

स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने बताया कि डूंगरपुर का मॉडल प्रदेश में स्वच्छता का ‘रोल मॉडल’ बन चुका है। मुख्यमंत्री द्वारा तीसरी बार यह जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने 25 जिलों के 181 निकायों का दौरा कर स्वच्छता के गुर साझा किए हैं।

मैदान में सीखेंगे मॉडल

कार्यशाला के दौरान अधिकारी डूंगरपुर शहर का भ्रमण कर स्वच्छता प्रबंधन के सफल प्रयोगों को करीब से समझेंगे। इसका उद्देश्य इस मॉडल को अन्य शहरों में लागू कर स्वच्छता स्तर में सुधार लाना है। इस पहल से प्रदेशभर में स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।