Drunk man stabs a man to death, 2 injured
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

दिल्ली : नशे में धुत व्यक्ति ने एक शख्स की चाकू मारकर हत्या की, 2 घायल

Drunk man stabs a man to death, 2 injured

Drunk man stabs a man to death, 2 injured

Drunk man stabs a man to death, 2 injured- दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके में नशे में धुत व्यक्ति ने एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि मंगलवार रात करीब 11.15 बजे पुलिस गश्ती दल ने इलाके के मछली मार्केट के पास आरोपी को पीड़ितों पर चाकू से वार करते देखा। 

गश्ती दल ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सनलाइट कॉलोनी के आईजी कैंप निवासी हर्ष के रूप में हुई। पूछताछ से पता चला कि हर्ष ने तीन लोगों को चाकू मारा था, जिन्हें पहले जीवन अस्पताल और बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। 

संगम विहार निवासी 22 वर्षीय साजिद ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि मयंक और साहिल का इलाज चल रहा है। अधिकारी ने आगे कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हर्ष और साजिद के बीच मामूली बात पर झगड़ा हुआ। नशे की हालत में हर्ष ने चाकू निकाला और सभी पर वार करना शुरू कर दिया। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और चाकू को बरामद कर लिया गया है।