Weight Loss Tips: सुबह के समय पिएं ये हेल्दी चाय, तेजी से वजन घटाने में मिलेगी मदद

Weight Loss Tips: सुबह के समय पिएं ये हेल्दी चाय, तेजी से वजन घटाने में मिलेगी मदद

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips

दिल्ली। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए डाइट पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हर चौथा व्यक्ति मोटापे से परेशान है। यह बीमारी गलत खानपान, खराब दिनचर्या और तनाव की वजह से होती है। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद मुश्किल से वजन कंट्रोल होता है। इसके लिए संतुलित आहार लेकर रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और तेजी से बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो तेजपत्ते की चाय पिएं। तेज पत्ते की चाय के सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। कई शोध में दावा किया गया है कि तेज पत्ते में कई ऐसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। आइए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

तेजपत्ता

आयुर्वेद में तेजपत्ता को औषधि माना जाता है। किचन में इसका उपयोग तड़का लगाने में किया जाता है। अंग्रेजी में इसे बे लीफ कहा जाता है। इसकी पत्तियां लीची की पत्तियों के समान होती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो तेजपत्ते में फाइबर के गुण पाए जाते हैं। फाइबर युक्त चीजों के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही क्रेविंग की समस्या दूर होती है। आसान शब्दों में कहें तो फाइबर युक्त चीजों के सेवन से खाना देर से पचता है। इसके अलावा, फाइबर चीजों के सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। तेजपत्ते में कैलोरी बंद करने के भी गुण पाए जाते हैं। इसे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे पाचन क्रिया सुचारू रूप से होती है। रोजाना तेजपत्ते की चाय पीने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, तेजपत्ते में एंटी-डायबिटिक के गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल और कम करने में सहायक होते हैं।

कैसे करें सेवन

इसके लिए रोजाना सुबह में तेजपत्ते को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें। फिर उसमें शहद मिलाकर चाय की तरह सेवन करें। साथ ही आप तेजपत्ते को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप चाहे तो दाल और सब्जी में तेजपत्ते डालकर सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।