डॉ. राजेश्वर सिंह ने निकाय चुनाव में झोंकी ताकत, जनसंपर्क के दौरान निकले भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

डॉ. राजेश्वर सिंह ने निकाय चुनाव में झोंकी ताकत, जनसंपर्क के दौरान निकले भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

Up Nikay Chunav 2023

Up Nikay Chunav 2023

जनसंपर्क के दौरान जनता का जोश देख भावविभोर हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, कहा- यह उत्साह है भाजपा की जीत का प्रमाण

सुबह सुप्रीम कोर्ट तो शाम को जनसंपर्क : अपने हर दायित्व व कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करते डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। Up Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) को लेकर प्रचार चरम पर है। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी निरंतर भाजपा के मेयर प्रत्याशी व पार्षद प्रत्याशियों (Mayor candidates and councilor candidates) के लिए जनसमर्थन जुटा रहे है। शुक्रवार को उन्होंने हिंदनगर वार्ड से बीजेपी पार्षद प्रत्याशी (BJP councilor candidate) सौरभ सिंह 'मोनू' के लिए जनसंपर्क करते हुए रोड़ शो निकाला। 

ढोल-नगाड़ें और गाजे-बाजे के साथ निकले इस भव्य रोड़ शो में बच्चे से लेकर वृद्ध तक, कार्यकर्ता से लेकर आम जनता तक हर कोई एक साथ एक परिवार की तरह दिखाई पड़ा। डॉ. राजेश्वर सिंह ने पुष्पवर्षा कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। 

डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनता के मिले समर्थन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के प्रति पूर्णतया समर्पित है। भाजपा विकास और सुशासन की नए आयाम स्थापित कर रही है। मैं जनसेवक के रूप में आपके बीच आया हूं। आपका यह उत्साह इस बात का प्रमाण है कि सरोजनीनगर के हर वार्ड में भाजपा का हर प्रत्याशी भारी मतों से जीत रहा है। 

इसके बाद डॉ. राजेश्वर सिंह ने बंथरा के हनुमान मंदिर में आयोजित महायज्ञ और विशाल भंडारा में हिस्सा लिया। अंत में सरोजनीनगर विधायक ने बंथरा नगर पंचयात के ग्राम औरांवा में ग्रामवासियों के साथ चाय पर चर्चा की और यहां से अध्यक्ष प्रत्याशी शांति देवी व सभासद प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
बता दें कि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अपने कर्तव्यनिष्ठा और अपनी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। शुक्रवार की सुबह वो सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में नजर आएं तो वहीं शाम को उन्होंने निकाय चुनाव का प्रचार किया। उनकी यही समर्पण देखकर जनता उनसे बेहद प्रभावित रहती हैं।

यह पढ़ें:

पहलवान विवाद: यदि मैंने इस्तीफा दिया तो इसका मतलब होगा कि मैंने उनके आरोपों को स्वीकार कर लिया है : बृज भूषण

एक लाख का इनामी मनोज आसे मुठभेड़ में गिरफ्तार

थार सवार युवक का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल, कटा 25,500 का चालान