Dr. Rajeev Bindal, while advising the Sukhu Government of Himachal Pradesh to work on '3R', accused him of nepotism in providing relief.

डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की सुख सरकार को ‘3 आर’ पर काम करने की नसीहत देते हुए राहत पहुंचाने में भाई-भतीजावाद करने का लगाया आरोप

Dr. Rajeev Bindal, while advising the Sukhu Government of Himachal Pradesh to work on '3R', accused him of nepotism in providing relief.

Dr. Rajeev Bindal, while advising the Sukh Government of Himachal Pradesh to work on '3R', accused h

शिमला:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की सुख सरकार को ‘3 आर’ पर काम करने की नसीहत देते हुए राहत पहुंचाने में भाई-भतीजावाद करने का आरोप लगाया है। यहां एक प्रेस वार्ता में बिंदल ने कहा कि सरकार को राज्य पर आई इस प्राकृतिक आपदा के समय रिस्टोरेशन, रिहैबिलिटेशन और रिपेयर पर काम करना चाहिए, लेकिन अभी तक इन तीनों कार्यों की गति धीमी है। इसमें तेजी लाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को केंद्र का धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहिए, क्योंकि पिछले दिनों ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से नुकसान का जायजा लेने आए और बड़ी राहत प्रदान करके गए। लेकिन सरकार इस राहत को जनता के सामने नहीं ला रही है। सरकार इस आपदा की घड़ी में गरीबों को जो राहत राशि प्रदान कर रही है, उसमें भी भाई-भतीजावाद हो रहा है। किसी को कम और किसी को ज्यादा राशि प्रदान की जा रही है।

डिजिटल युग में नकदी बांट रहे नेता

कांग्रेस के नेता इस डिजिटल युग में आपदा राहत राशि को नकद बांट रहे हैं। हम मांग करते हैं कि यह राशि डीबीटी के माध्यम से व्यक्ति के खाते में सीधी जानी चाहिए। सरकार सड़कें नहीं खोल पा रही है। हर जिले में लगभग 300 सड़कें बंद है। किसान अपनी फसल मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। सड़कों के खोलने में देरी से सेब की फसल बर्बाद हो रही है। सीएम सेब बहुल क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लेने तक नही गए हैं।