दो हिस्सों में बंटी अहमदाबाद से मुंबई जा रही डबल डेकर ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप
BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

दो हिस्सों में बंटी अहमदाबाद से मुंबई जा रही डबल डेकर ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप

Train Accident

Train Accident

सूरत: Train Accident: गुजरात के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से चलकर मुंबई जा रही अहमदाबाद-मुंबई डबल डेकर ट्रेन सूरत के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। सूरत के पास ट्रेन के पहुंचने पर ट्रेन के कोच संख्या सात और आठ अलग हो गए। कोच के अलग होने पर ट्रेन में मौजूद यात्री घबरा गए, हालांकि जब कोच अलग हुए तब ट्रेन की गति धीमी थी। इसके चलते बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। डबल डेकर के दो हिस्सों में बंटने की सूचना पर अहमदाबाद से लेकर मुंबई डिवीजन तक हड़कंप मच गया। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने अलग हुए डबल डेकर के कोच को अटैक करवा कर आगे के लिए रवाना किया। सूरत के गोठानगाम रेलवे स्टेशन के पास हुई यह घटना सोशलम मीडिया पर वायरल हो गई। ट्रेन के डिटैच होने पर एक्स यूजर और विपक्ष के नेताओं ने रेल मंत्री को निशाने पर लिया।

सुबह नौ बजे अलग हुए कोच

अहमदाबाद-मुंबई डबल डेकर एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे सूरत के पास 9 बजे अलग हुए। इसके बाद सुबह 11:22 बजे अप मेन लाइन पर यातायात बहाल हो पाया। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद-मुंबई डबल डेकर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12932 के दो डिब्बे सूरत के सायन इलाके में गोथन रेलवे स्टेशन के पास अचानक अलग हो गए। हालांकि ट्रेन की स्पीड कम होने से डिब्बे पटरी पर ही रहे। ट्रेन के रुकते ही यात्री उतर गए और रेलवे की तकनीकी टीम अलग होने के कारणों की जांच करने पहुंची। पता चला है कि कोच एक टूटे हुए कपलर के कारण अलग हुए हैं।

वेस्टर्न रेलने ने जारी किया बयान

पश्चिमी रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रेन संख्या 12932 अहमदाबाद-मुंबई डबल डेकर एक्सप्रेस के दो डिब्बे वडोदरा डिवीजन के गोथन यार्ड के पास सुबह 8:50 बजे अलग हो गए। मरम्मत का काम जारी है। पीछे और आगे के हिस्से को प्लेटफॉर्म पर लाया गया है। अप ट्रेनें लूप लाइन से चल रही हैं। डबल डेकर के डिब्बों के अलग होने के बाद मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद जंक्शन को आने वाली ट्रेन संख्या ट्रेन संख्या 12931 दोपहर 14:30 बजे रवाना होने वाली थी। उसे री-शेड्यूल किया गया। मुंबई सेंट्रल से उसे 17:30 बजे रवाना किया गया।