अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने का ऐलान, समझौते पर सहमति; होर्मुज स्ट्रेट फिर सामान्य रूप से खुलेगा, ट्रंप का नाकाबंदी हटाने का आदेश
Donald Trump Announced US-Iran Deal Final Hormuz Strait Open Order
US-Iran Deal Final: दुनियाभर के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर आई है। मिडिल ईस्ट की उथल-पुथल अब रुकने वाली है। अमेरिका और ईरान दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने का ऐलान आखिरकार हो गया है। युद्ध समाप्त करने को लेकर अमेरिका के साथ अब ईरान ने भी पहली बार समझौते पर सहमति जता दी है। यानि दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर आपसी सहमति बन गई है। जिसमें ईरान कुछ शर्तों के साथ राजी हुआ है। हालांकि ईरान-अमेरिका के बीच हुए समझौते का पूरा दस्तावेज अभी जारी नहीं किया गया है।
ईरान ने अपने एक बयान में कहा कि अमेरिका के साथ लंबी और मुश्किल बातचीत के बाद दोनों देशों ने एक डील यानी MoU को अंतिम रूप दे दिया है। बयान में कहा गया कि ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता के मार्गदर्शन में अमेरिकी-इजरायल दुश्मन पर अपनी जीत पूरी कर ली है। कहा जा रहा है कि अमेरिका और ईरान शांति समझौते पर शुक्रवार 19 जून को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में दस्तखत करेंगे। दस्तखत के बाद समझौते को पूरी तरह से लागू करने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत का दौर जारी रहेगा।
ट्रंप ने कहा- समझौता अब पूरा हुआ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पर बयान जारी करते हुए कहा कि ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि इस समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट को फिर से सामान्य रूप से खोला जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत हटाने का आदेश दिए जाने की जानकारी भी दी और कहा कि दुनियाभर के तेल ढोने वाले जहाज अब अपने इंजन चालू कर लें और तैयार रहें। अब फिर से तेल की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 जून को ट्रुथ सोशल पर सिलसिलेवार दो पोस्ट किए। एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने की पूरी मंज़ूरी देता हूँ और साथ ही, अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत हटाने का भी आदेश देता हूँ। दुनिया भर के जहाज़ों, अपने इंजन चालू करो। तेल का प्रवाह शुरू होने दो!"

वहीं अपनी दूसरी पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, ''यह शानदार डील पूरे इलाके में शांति और सुरक्षा लाएगी। कई राष्ट्रपतियों ने ईरान के साथ शांति बनाने की कोशिश की, लेकिन मुझसे पहले सभी नाकाम रहे। इलाके के नेताओं को पहली बार ऐसा राष्ट्रपति मिला है जो उन्हें असली शांति पाने में मदद कर सकता है। शुक्रवार (19 जून) को डील पर साइन होने के बाद स्ट्रेट के खुलने और बारूदी सुरंगें हटाने के काम के साथ, इलाके और दुनिया के लिए दोनों तरफ से फिर से तेल की सप्लाई शुरू हो जाएगी!"
.jpg)
अमेरिका के साथ ईरान की क्या शर्तें?
रिपोर्ट्स की माने तो ईरान ने अमेरिका के साथ समझौते पर राजी होने को लेकर 14 अहम शर्तें रखी हैं। इन 14 शर्तों के आधार पर अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर होंगे। दावा यह भी यह है कि ईरान की कुछ शर्तें तो अमेरिका को मजबूरी में माननी पड़ी हैं, वहीं इसी तरह ईरान भी न मानते हुए आखिर अमेरिका की शर्तों पर आगे आया है। आइये जानते हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच वो कौन सी अहम शर्तें हैं, जिनके आधार समझौता होने जा रहा है।
1- अमेरिका तुरंत ईरान के साथ-साथ लेबनान के खिलाफ युद्ध और किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई को पूरी तरह से रोकेगा।
2- होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के साथ अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाई जाएगी।
3- अमेरिका को ईरान के फ्रीज्ड फंड जारी करने होंगे।
4- जबरन युद्ध में झोंके गए ईरान को युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई अमेरिका को करनी होगी।
5- अमेरिका ईरान पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटाएगा और अब कोई नया प्रतिबन्ध ईरान पर नहीं लगाएगा।
6- ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा लेकिन अमेरिका ईरान के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देगा और ईरान की संप्रभुता का सम्मान करेगा।
बता दें कि इसी तरह से ईरान और अमेरिका के बीच कई और शर्तें हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत का दौर जारी रहेगा।