Trump anger on NATO: ट्रंप का NATO पर फूटा गुस्सा; बोले- जब जरूरत थी तब साथ नहीं दिया, अगर आगे जरूरत पड़ी तो...

ट्रंप का NATO पर फूटा गुस्सा; बोले- जब जरूरत थी तब साथ नहीं दिया, अगर आगे जरूरत पड़ी तो..., कहा- ग्रीनलैंड को याद रखा जाये

Donald Trump anger on NATO due to not support over Iran war

Donald Trump anger on NATO due to not support over Iran war

Trump anger on NATO: ईरान से जंग के बीच सैन्य कार्रवाई में मदद न करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार NATO पर अपने तीखे तेवर दिखा रहे हैं। ट्रंप ने ईरान के खिलाफ NATO देशों को साथ आने को कहा था लेकिन वो नहीं आए। जिसके चलते ट्रंप की NATO पर यह टीस लगातार बरकरार है। वहीं अब एक बार फिर ट्रंप का NATO पर भारी गुस्सा फूटा है।

NATO पर नाराज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा- ''जब हमें जरूरत थी तब NATO हमारे साथ नहीं था, और अगर आगे भी हमें जरूरत पड़ी तो भी NATO देश हमारे साथ नहीं होंगे।'' इस बीच ट्रंप ने ग्रीनलैंड का भी जिक्र किया। जिसे वह US टेरिटेरी में बताते आए हैं। ट्रंप ने लिखा, ''ग्रीनलैंड को याद रखा जाये, बर्फ का वह बड़ा टुकड़ा खराब तरीके से चलाया जा रहा है।''

Donald Trump anger on NATO due to not support over Iran war

NATO देशों को कड़ी चेतावनी

इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देशों को बहुत कड़ी चेतावनी भी दी थी। ईरान से जंग में साथ न देने पर ट्रंप ने भड़कते हुए कहा था कि NATO का भविष्य बहुत बुरा होगा। ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में मदद न करने पर नाटो को "कागजी शेर" कहते हुए तीखी आलोचना की थी। ट्रंप ने कहा था कि नाटो केवल "कागजी शेर" है, जो अपनी रक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर है लेकिन जरूरत के समय साथ नहीं देता। ट्रंप ने यह भी इशारा किया था कि आने वाले समय में अमेरिका खुद को NATO से अलग कर सकता है।

ट्रंप बोले- ईरान के पास से नहीं हटेंगे अमेरिकी सैनिक; अतिरिक्त हथियारों के साथ जहाज-विमान तैनात, पूरी तरह से तबाह करने की चेतावनी