Do Bholenath's Rudrabhishek with these things in the month of Sawan
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

सावन के महीने में इन चीजों से करें भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, देखें क्या है खास

Bholenath

Do Bholenath's Rudrabhishek with these things in the month of Sawan

Do Bholenath's Rudrabhishek with these things in the month of Sawan सावन का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे में शिव भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के कार्य करते हैं। वहीं शिवजी को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। कहा जाता है कि रुद्राभिषेक से शिवजी बेहद प्रसन्न होते हैं और जातक की हर मनोकामना पूरी करते हैं। सावन के महीने में शिवजी का रुद्राभिषेक करना बहुत शुभ माना गया है। शिवलिंग पर मंत्रों के जाप के साथ विशेष चीजों को अर्पित करना रुद्राभिषेक कहलाता है। रुद्राभिषेक करने से जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

इन चीजों से करें रुद्राभिषेक
* रुद्राभिषेक करने के लिए शास्त्रों में कुछ चीजों के बारे में बताया गया है। जिस चीज से रुद्राभिषेक करते हैं, उससे जुड़ी मनोकामना पूरी होती है।

* ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करने से गंभीर बीमारी से मुक्ति मिलती है। साथ ही हर इच्छा पूरी होती है।

* शास्त्रों के अनुसार दूध में चीनी मिलाकर शिव जी का अभिषेक करने से व्यक्ति की बुद्धि तेज होती है। जिससे उसे हर कार्य में सफलता मिलती है।

* शास्त्रों के मुताबिक सरसों के तेल से शिव जी का अभिषेक करने से शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

* भगवान शिव का भस्म से अभिषेक करने से इंसान को मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

* शास्त्रों के अनुसार घी से भगवान शिव का अभिषेक करने से वंश बढ़ता है। इसके साथ ही संतान सुख की प्राप्ति भी होती है।

* शास्त्रों के अनुसार शहद से शिवजी का अभिषेक करने से पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलता है और व्यक्ति स्वस्थ जीवन जीता है।

* गाय के दूध से भगवान शिव का अभिषेक करने से आरोग्य मिलता है।

इस दिन करें रुद्राभिषेक
* ज्योतिष के अनुसार हर महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीय और नवमी तिथि को शिवजी मां गौरी के साथ रहते हैं। हर महीने कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, अष्टमी और अमावस्या को भी शिव जी मां गौरी के साथ रहते हैं। ये दिन रुद्राभिषेक करने के लिए उत्तम माने जाते हैं।

* हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और एकादशी को महादेव कैलाश पर वास करते हैं। हर महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी और द्वादशी तिथि को भी महादेव कैलाश पर रहते हैं। रुद्राभिषेक के लिए ये दिन शुभ हैं।

* हर महीने की कृष्ण पक्ष की पंचमी और द्वादशी को शिव जी नंदी पर सवार होकर पूरा विश्व भ्रमण करते हैं। हर महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी और त्रयोदशी तिथि को भी शिव जी विश्व भ्रमण पर होते हैं। इस दिन रुद्राभिषेक करना शुभ होता है।

यह पढ़ें:

सावन में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से दूर होंगे सारे कष्ट, देखें जाप का सही तरीका

यह पढ़ें:

Aaj Ka Panchang 11 July 2023: आज सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत, जानें आज के शुभ मुहूर्त