Divyanka Tripathi ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर, शादी के 10 साल बाद बनेंगी मां

Divyanka Tripathi ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर, शादी के 10 साल बाद बनेंगी मां

Divyanka Tripathi Pregnant

Divyanka Tripathi Pregnant

हैदराबाद: Divyanka Tripathi Pregnant: टीवी सीरियल 'बनू मैं तेरी दुल्हन' से घर-घर मशहूर हुई दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे. इस जोड़ी ने, गुड़ परवा, उगादी,नवरात्रि जैसे शुभ अवसर पर अपने प्रेग्नेंसी का एलान किया है और बीते कुछ दिनों से उड़ रहीं प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

19 मार्च को दिव्यांका और विवके ने सोशल मीडिया पर अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की और प्रेग्नेंसी की अफवाहों की पुष्टि की. कपल ने एक दिल छू लेने वाले नोट से साथ अपनी खुशी जाहिर की है.

मैटरनिटी की तस्वीरें शेयर करते हुए कपल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, '10 साल बाद कहानी में एक नया ट्विस्ट. कुछ सफर जल्दबाजी के लिए नहीं होते. वे तो एक-दूसरे के साथ मिलकर तैयार होने के लिए होते हैं. और ठीक तब, जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो चुकी है, जिंदगी उसमें सबसे खूबसूरत अध्याय जोड़ देती है. अब भी इस एहसास में डूबे हुए हैं. अब भी बिना किसी वजह के मुस्कुरा रहे हैं. हमारा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है. हम माता-पिता बनने वाले हैं.'

इन तस्वीरों में दिव्यांका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. वहीं विवेक उनके बेबी बंप के साथ उन पर प्यार लुटाते दिख हैं. एक और तस्वीर में, दोनों एक-दूसरे की आंखों में खुशी और प्यार से देखते हुए नजर आ रहे हैं. तीसरी तस्वीर में, विवेक छोटे-छोटे बच्चों के जूते पकड़े हुए दिख रहे हैं, जो इस बात का प्रतीक है कि जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है. व्हाइट आउटफिट पहने कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई है.

कपल के पोस्ट करते ही कमेंट सेकेक्शन बधाइयों से भर गया है. दीपिका कक्कड़, श्वेता तिवारी, अदिती भाटिया, कृष्णा अभिषेक, गौहर खान जैसे सितारों ने उन्हें बधाई दी है.

दिव्यांका और विवेक की बात करें तो, दोनों की मुलाकात टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी. इस शो में दिव्यांका ने डॉ. इशिता का किरदार निभाया था, जबकि विवेक ने एसीपी अभिषेक सिंह का किरदार अदा किया था. जल्द ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और 8 जुलाई, 2016 को भोपाल में दोनों ने शादी कर ली. इसके बाद चंडीगढ़ में उनकी शादी का रिसेप्शन हुआ.

प्रोफेशनल पर बात करें तो, दिव्यांका त्रिपाठी पिछले लगभग दो दशकों से भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक रही हैं. उन्हें हिट शो 'बनू मैं तेरी दुल्हन' से जबरदस्त शोहरत मिली और इसके बाद उन्होंने कई अन्य सफल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया.