जुड़वा बच्चों संग पहली बार नजर आए दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, एक्टर बोले- 'एक पे एक फ्री'

जुड़वा बच्चों संग पहली बार नजर आए दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, एक्टर बोले- 'एक पे एक फ्री'

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya Spotted with Twins

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya Spotted with Twins

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya Spotted with Twins: ये है मोहब्बतें एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया के घर दोहरी खुशी आई है. दोनों हाल ही में जुड़वां बेटों के पेरेंट्स बने. इसकी जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर दी थी. वहीं अब जन्म के बाद पहली बार कपल ने अस्पताल से घर लौटने के बाद ट्विंस के साथ पैपराजी को पोज दिया और मिठाई बाटीं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि फैंस की नजरें दिव्यांका त्रिपाठी के एक खास वीडियो पर पड़ी, जिसमें वह अपने बेटे की झलक बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड को दिखाती हुईं नजर आ रही हैं. वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

दिव्यांका त्रिपाठी का ट्विंस के साथ परिवार ने किया जोरदार वेलकम

दिव्यांका त्रिपाठी ट्विंस के जन्म के बाद हाल ही में अपने घर लौटीं. वहीं उनके परिवार ने आरती और नजर उतारकर बच्चों और उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद कपल ने पैपराजी को पोज दिया और उन्हें मिठाईयां भी बाटीं. हालांकि उन्होंने फोटोग्राफर्स से गुजारिश की कि वह बच्चों का चेहरा ना दिखाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी से मिलने के बाद अपनी बिल्डिंग के अंदर जाती हैं. वहीं सिक्योरिटी गार्ड उनके बेटे को आशीर्वाद देते हैं. जबकि एक्ट्रेस उन्हें खुशी खुशी चेहरा दिखाती हुईं नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देख फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, वह हमेशा से दयालु हैं. उनके परिवार को आशीर्वाद मिले. दूसरे यूजर ने लिखा, यह ह्यूमिनिटी कहलाती है. 

विवेक-दिव्यांका ने जुड़वां बच्चों के जन्म पर शेयर किया पोस्ट

मंगलवार को अभिनेत्री और उनके पति विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम के जरिए इस खुशखबरी की जानकारी दी थी. दोनों ने एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दो छोटे-छोटे बच्चे हल्के नीले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं. पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके घर दो जुड़वां बच्चे हुए हैं.  एक्ट्रेस दिव्यांका ने लिखा, "इंतजार आखिरकार खत्म हो गया…'लड़के' आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है." जबकि विवेक ने लिखा, "मेरे करण-अर्जुन आ गए. नए माता-पिता वाले खूबसूरत सफर की शुरुआत पर मुझे और दिव्या को आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए."

शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बने 

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। दोनों शो के लीड एक्टर्स थे। साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फिर जनवरी 2016 में कपल ने सगाई की। सगाई के 5 महीने बाद जुलाई 2016 में दिव्यांका और विवेक की शादी भोपाल में हुई. हालांकि, शादी के 10 साल बाद अब दोनों के घर में दो-दो बेटों का जन्म हुआ, जिससे उनकी जिंदगी में एक नए और बेहद खूबसूरत अध्याय की शुरुआत हो चुकी है.