मैनपुरी में डिंपल यादव का सरकार पर बड़ा हमला: नोएडा श्रमिक विवाद और गृहमंत्री की भाषा शैली पर उठाए सवाल

मैनपुरी में डिंपल यादव का सरकार पर बड़ा हमला: नोएडा श्रमिक विवाद और गृहमंत्री की भाषा शैली पर उठाए सवाल

Dimple Yadav Launches Major Attack on Government in Mainpuri

Dimple Yadav Launches Major Attack on Government in Mainpuri

Dimple Yadav targeted BJP Govt: समाजवादी पार्टी की नेता और सांसद डिंपल यादव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मैनपुरी पहुंची. उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने नोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जनता को कोई भी परेशानी होती है तो सरकार आंख मूंद कर बैठ जाती है.

'BJP सरकार मौन धारण कर लेती'-डिंपल

नोएडा में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अब 200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया. इसे लेकर डिंपल यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. सांसद डिंपल ने कहा कि फैक्ट्री कर्मचारी सैलरी बढ़ाने की मांग लगातार सरकार से कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया. उनकी सरकार तो आंख मूंद कर बैठ जाती है. कोई भी परेशानी अगर जनता को होती है तो सरकार या तो मौन धारण कर लेती है या आंख मूंद कर बैठ जाती है. अगर सरकार उनकी बात सुनती तो मुझे लगता है कि इस तरह की अव्यवस्था नहीं होती. इसके लिए सरकार जिम्मेदार है.

'गृहमंत्री तो संसद के अंदर बैठकर धमकी देते हैं'- डिंपल

डिंपल यादव ने कहा कि गृहमंत्री तो संसद के अंदर बैठकर धमकी देते हैं. सांसदों से कहते हैं कि आप चुप हो जाइए, चुप बैठिए...आपने उनकी भाषा शैली सुनी होगी आपको समझ आ जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी वाले लोग धमकाने वाले लोग हैं.

सांसद ने कहा कि हमने देखा है कि भाजपा में विभाजनकारी राजनीति व विभाजनकारी विचारधारा वाले लोग हैं. ये समाज में दरारा पैदा करके सत्ता में बने रहना चाहते हैं. पिछड़े, दलित, शोषित, अतिपिछड़ा लोगों की यह बात नहीं करना चाहते. आज ये आरक्षण का अधिकार नहीं देना चाहते... आज महिला बिल तो ला रहे हैं, लेकिन पिछड़ी शोषित महिलाओं को अधिकार मिले तो वो लाने को तैयार नहीं हैं... गृहमंत्री ने राज्यसभा के अंदर कहा था कि बाबा साहब कोई भगवान नहीं है... उनके शब्दों से उनकी मन की स्थिति समझ में आती है.

वहीं 'महिलाओं का आरक्षण नहीं असली मुद्दा तो परिसीमन है...' सोनिया गांधी के इस बयान पर डिंपल यादव ने कहा कि सही बात है...जब बिल पास हुआ था तो यही बात हुई थी. समाजवादी पार्टी महिलाओं के पक्ष में है, विपक्ष में नहीं है... हम चाहते थे कि आरक्षण के अंदर भी आरक्षण हो. अगर कोई समाज छूटेगा तो वह समाज पिछड़ेगा.