Dhoni Left CSK Captaincy- धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ी, ऋतुराज गायकवाड़ होंगे CSK के नए कप्तान

धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ी; ऋतुराज गायकवाड़ होंगे CSK के नए कप्तान, IPL-2024 से एक दिन पहले बड़ा बदलाव

Dhoni Left CSK Captaincy Ruturaj Gaikwad Chennai Super Kings New Captain

Dhoni Left CSK Captaincy Ruturaj Gaikwad Chennai Super Kings New Captain

Dhoni Left CSK Captaincy: आईपीएल-2024 सीजन का पहला मैच 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है। लेकिन इस मैच के ठीक एक दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। धोनी की जगह अब CSK के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ होंगे। ऋतुराज गायकवाड़ एक सलामी बल्लेबाज हैं।

हालांकि, इससे पहले ऋतुराज को आईपीएल में कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है लेकिन उनके पास भारतीय टीम की कप्तानी का अनुभव जरूर है। एशियन गेम्स-2022 में भारत ने उनकी ही कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था। ऋतुराज आईपीएल 2021 में ऑरेंज कैप भी जीत चुके हैं और उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वहीं ऋतुराज घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र की कप्तानी करते हैं।

बता दें कि, ऋतुराज गायकवाड़ को पहली बार दिसंबर 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग- 2019 के लिए खरीदा गया था। 2021 सीज़न में ऋतुराज के अच्छे प्रदर्शन के बाद 2022 आईपीएल नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 6 करोड़ में रिटेन किया था।

धोनी रहे आईपीएल के सबसे सफल कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी अब 42 साल के हैं लेकिन वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को 6 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह सबसे महंगे खिलाड़ी थे और टीम ने उन्हें अपना कप्तान भी बनाया। धोनी ने कुल 226 मैचों में कप्तानी की और 133 जीत हासिल की। 91 मैच में उनकी टीम हारी और 2 मैच बेनतीजा रहे। अगर चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो उन्होंने 212 मैचों में कप्तानी की है और 128 मैच जीते हैं। चेन्नई के लिए धोनी कप्तान के रूप में 5 खिताब जीत चुके हैं। पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने खिताब जीता था।

धोनी ने पहली भी छोड़ी थी CSK की कप्तानी

यह पहला मौका नहीं है जब चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान बदला है या धोनी ने कप्तानी छोड़ी है। इससे पहले 2022 सीजन से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके बाद रविंद्र जडेजा को CSK की कप्तानी सौंपी गई। लेकिन जडेजा की कप्तानी में टीम को पहली जीत हासिल करने में 5 मैच लग गए। जडेजा का प्रदर्शन भी खराब हो रहा था। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी ने बीच सीजन में कप्तानी वापस ले ली थी।