सुप्रीम कोर्ट के स्टे के बाद भी तहसीलदार ने कर दी रजिस्ट्री, एसीबी ने चंडीगढ़ से दबोचा
Despite the Supreme Court's Stay Order
अर्थ प्रकाश संवाददाता
पंचकूला। Despite the Supreme Court's Stay Order: करीब 17 एकड़ ज़मीन के फर्जीवाड़े के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी विक्रम तहसीलदार रायपुररानी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन राज्य सतर्कता एवं एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला में एफआईआर दर्ज की गई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा आरोपी का 7 दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया था लेकिन दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया।
तहसीलदार के खिलाफ हुई जांच में 141 कनाल जमीन को गलत तरीके से रजिस्ट्री करने की बात सामने आई। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने चंडीगढ़ से विक्रम सिंगला को गलत रजिस्ट्री करने के मामले में हिरासत में लिया। यह मामला वर्ष 2017 का है। सीबीआई जांच के बाद रजिस्ट्री स्टे कर दी गई थी। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कहा कि पूरे मामले में अब पूछताछ के बाद क्या खुलासा होगा। सुप्रीम कोर्ट के सटे के बाद गलत तरीके से रजिस्ट्री की गई है। और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं इसका भी एंटी करप्शन ब्यूरो जल्द खुलासा कर सकती है।