राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा: स्वास्थ्य सेवाओं के लिए राजधानी से विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती
Deployment of Specialist Doctors from the Capital
लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे को देखते हुए शासन ने वरिष्ठ डाक्टरों को अयोध्या भेज दिया है। डीजी हेल्थ डा. पवन कुमार अरुण ने 17 मार्च को पत्र जारी किया, जिसमें डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के कार्डियोलाजिस्ट डा. दीपक कुमार और डा. राजेश कुमार श्रीवास्तव को 20 मार्च तक मुख्य चिकत्साधिकारी अयोध्या के अधीन कार्यरत रहने के लिए कहा है।
राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक समेत कई महत्वपूर्ण लोग अयोध्या पहुंचेंगे। डीजी हेल्थ ने बताया कि सभी चिकित्सक 17 से 20 तारीख तक अयोध्या में रहेंगे।