Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022

दिल्ली में नगर निगम चुनाव के नतीजे, 250 सीटों पर फैसला; BJP जीत चुकी इतनी सीटें, कांटे की टक्कर में AAP, Congress का हाल खराब

Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022

Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022

Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022: आज दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election) के नतीजे का दिन है| सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और लगातार जारी है| नतीजों को लेकर अब तक जो तस्वीर सामने आई है उसमें BJP को AAP द्वारा कांटे की टक्कर मिल रही है| अबतक बीजेपी ने 32 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है तो वहीं आप के हाथ 31 सीटें आईं हैं| जबकि कांग्रेस 4 सीटों पर जीत हासिल कर पाई है|

सीटों पर आगे-पीछे का कुछ ऐसा सिलसिला

वहीं, बीजेपी 74 सीटों पर आगे (BJP Leads in Delhi MCD Election) चल रही है जबकि आप 101 सीटों पर अपनी बढ़त (AAP Leads in Delhi MCD Election) बनाए हुए हैं| इसके साथ ही कांग्रेस 6 सीटों पर आगे (Congress Leads in Delhi MCD Election) है| आपको बतादें कि, दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों पर नतीजें आने हैं| बहुमत के लिए किसी पार्टी को 126 सीटें चाहिए| दिल्ली के तीन नगर निगमों के एकीकरण के बाद दिल्ली का यह पहला नगर निगम चुनाव है|

Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022

दिल्ली नगर निगम पर लंबे समय से भाजपा का शासन

मालूम रहे कि, पिछले 15 साल से दिल्ली नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी 2007 से राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली नगर निगम पर शासन कर रही है| वहीं 2017 यानि पिछले दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 181 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि आप केवल 48 वार्डों को ही जीत सकी थी और कांग्रेस 30 के करीब सीटें पाकर तीसरे स्थान पर रही थी|

अन्य खबरें भी देखें...