Delhi Scorpio Hits Policeman| दिल्ली से भयानक तस्वीर, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुलिसकर्मी को हवा में उड़ाया, उछलकर नीचे गिरा तो घसीटा
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

दिल्ली से भयानक तस्वीर; सड़क पर चेकिंग कर रहा था पुलिसकर्मी, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने हवा में उड़ाया, उछलकर नीचे गिरा तो घसीटा VIDEO

Delhi High Speed Scorpio Hits Policeman And Dragged

Delhi High Speed Scorpio Hits Policeman And Dragged

Delhi Scorpio Hits Policeman: सड़क पर चलना और मौजूद रहना अब बेहद खतरनाक हो गया है, पता नहीं कब लोगों की बेकाबू ड्राइविंग आपको कुचल दे या हवा में उछाल दे और फिर आपकी जान भी चली जाए। आलम यह है कि, सड़क पर चेकिंग के लिए खड़ी पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। दरअसल, राजधानी दिल्ली से एक भयानक तस्वीर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो ने दिल्ली पुलिस के एक कर्मी को जोरदार टक्कर मारते हुए हवा में उछाल दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी स्कॉर्पियो के साथ घसिटता हुआ आगे चला गया। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी घटना दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में हुई। घटना 24-25 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। जानकारी यह भी मिल रही है कि, पुलिस ने स्कॉर्पियो चला रहे आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रुटीन चेकिंग की जा रही थी

बताया जाता है कि, दिल्ली पुलिस बैरिकेड्स लगाकर रुटीन चेकिंग कर रही थी। जो गाड़ियां गुजर रहीं थी उनकी जांच की जा रही थी। लेकिन इसी बीच तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो ने पूरा माहौल बदल दिया। घटना का जो वीडियो सामने आया है। उसमे देखा जा सकता है कि, बैरिकेड्स के पास खड़ा पुलिसकर्मी एक कार चालक से जांच-पड़ताल कर रहा था और इसी दौरान सामने से अचानक यह स्कॉर्पियो  आती है और पुलिसकर्मी को उड़ाते हुए निकल जाती है। स्कॉर्पियो की टक्कर से पुलिसकर्मी हवा में उछलता है और इसके बाद स्कॉर्पियो के साथ घसिटता चला जाता है। इस बीच बैरिकेड्स भी बिखर जाते हैं, जबकि इस घटना में उस कार चालक का बाल-बाल बचाव होता, जिससे पुलिसकर्मी पूछताक्ष कर रहा था। पुलिस कर्मी की हालत कैसी है? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

सोशल मीडिया पर गुस्सा

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सन्न हैं। उनका गुस्सा फूट रहा है। उनका कहना है कि, दिल्ली की ये भयानक तस्वीर है..... जहां पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, न जाने किसने इतने लापरवाह लोगों के हाथों में मौत की स्टियरिंग थमा दी है। आए दिन लोग सड़कों पर जान गंवा रहे हैं...

वीडियो देखिए