Delhi Gokulpuri Metro Station- दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा; अचानक भरभराकर गिरी दीवार, मलबे की चपेट में आए लोग
BREAKING
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण; नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार में चुनाव से पहले महिला आरक्षण पर फैसला डायन बताकर 5 लोगों को जिंदा जलाया; पहले मारा-पीटा फिर जलाकर मार दिया, बिहार में इस क्रूरता से कांप उठे लोग, सरकार तक हड़कंप उत्तराखंड में बादल फटा, भीषण सैलाब; SDRF की टीम रवाना की गई, लोगों को सेफ रेस्क्यू करने का प्रयास, मानसून सीजन बना आफत चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा; अचानक भरभराकर गिरी दीवार, मलबे की चपेट में आए लोग, दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर

Delhi Gokulpuri Metro Station Wall Collapsed Persons Injured

Delhi Gokulpuri Metro Station Wall Collapsed Persons Injured

Delhi Gokulpuri Metro Station: राजधानी दिल्ली में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की एक दीवार अचानक ढह गई और जोरदार आवाज के साथ भरभराकर नीचे आवा-गमन के रास्ते पर आ गिरी. जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं कुछ लोग दीवार के मलबे की चपेट में भी आ गए। हालांकि, इस हादसे की चपेट में कुल कितने लोग आए हैं, अभी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। लेकिन बताया जा रहा है कि, इस हादसे में एक व्यक्ति बहुत ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुआ है क्योंकि वह मलबे में फंस गया था। जबकि 3 से 4 लोग और घायल हुए हैं। लेकिन उन्हें कम चोटें आईं हैं। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर

इस हादसे के बाद मेट्रो, दमकल और पुलिस की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई थी। मेट्रो स्टेशन के पास बैरिकेडिंग कर दी गई है। जेसीबी और क्रेन की मदद से सड़क से मलबे को साफ करने का काम जारी है। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में स्टेशन के नीचे काफी मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जाता है कि, गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तक सब कुछ सामान्य ही चल रहा था। लेकिन दोपहर होते-होते अचानक ही स्टेशन की एक साइड दीवार (ओवरब्रिज पर बने प्लेटफार्म की) टूटकर नीचे सड़क पर गिरने लगी। इस दौरान नीचे लोग आवागमन कर रहे थे. गनीमत यह रही कि, साइड दीवार थी तो दीवार का मलबा सीधे रास्ते पर किनारे की तरफ गिरा और बाद में फैल गया. इससे और कई लोग इसकी चपेट में आने से बच गए।

Delhi Gokulpuri Metro Station Wall Collapsed Persons Injured

 

दिल्ली मेट्रो का यह पिंक रूट

गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का यह रूट पिंक रूट है। इस रूट से मेट्रो का संचालन लंबा और बिना रुकावट के होता है। लेकिन हैरानी की बात यह है पिंक रूट पर ही हादसा हो गया। ऐसे में मेट्रो स्टेशन के कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इसके साथ ही पिंक मेट्रो रूट पर मेट्रो का संचालन भी रुकता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद डीएमआरसी ने इस रूट पर शिव विहार और गोकुलपुरी के बीच मेट्रो के संचालन को रोक दिया है। मेट्रो स्टेशन को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। क्या मेट्रो का गोकुलपुरी स्टेशन आने वाले दिनों ने ऑपरेशनल रहेगा, इसको लेकर भी मेट्रो की तरफ से शाम तक कुछ स्पष्टीकरण आ सकता है।

वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय टिर्की ने कहा कि हादसे में केस दर्ज कर लिया गया है और हादसे के संबंध में गहन जांच की जाएगी। डीसीपी ने कहा कि, हादसे के तत्काल बाद मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। इससे पहले लोगों ने भी घायलों की मदद की। फिलहाल, मेट्रो स्टेशन के पास के रास्तों पर ट्रैफिक रोक दिया गया है।