AAP का 'मिशन हरियाणा': दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की प्रदेश के नेताओं के साथ अहम बैठक, जानिए किन मुद्दों पर हुई खास चर्चा

AAP का 'मिशन हरियाणा': दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की प्रदेश के नेताओं के साथ अहम बैठक, जानिए किन मुद्दों पर हुई खास चर्चा

AAP's 'Mission Haryana'

AAP's 'Mission Haryana'

चंडीगढ़। AAP In Haryana: हरियाणा में अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की बड़ी मीटिंग का आयोजन हुआ। यह बैठक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास पर हुई। इस मीटिंग में हरियाणा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी हरियाणा में 'परिवार जोड़ो अभियान' चलाएगी। इसी के साथ, हरियाणा में संगठन का विस्तार भी होगा। माना जा रहा है कि जल्द ही हरियाणा में संगठन का विस्तार किया जाएगा।

बैठक में कौन-कौन मौजूद रहा?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. संदीप पाठक बैठक में मौजूद रहे। उनके अलावा, प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता और प्रचार समिति के चेयरमैन अशोक तंवर भी मीटिंग में नजर आए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने भी मीटिंग में हिस्सा लिया। मीटिंग में सचिव स्तर के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

यह पढ़ें:

सोनीपत में बदमाशों के हौसले बुलंद: गोलियों की गूंज सें दहला सोनीपत कोर्ट, एक के बाद एक कई फायर

Haryana : नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए सर्वसम्मति से 43 करोड़ का बजट हुआ स्वीकृत

हरियाणा में राजनीतिक सरगर्मी तेज, मुख्यमंत्री मनोहरलाल पहुंचे डेरा ब्यास, बाबा का लिया आशीर्वाद