Delhi AIIMS Doctor Suicide- दिल्ली AIIMS के डॉक्टर ने किया सुसाइड; दवा के ओवरडोज से जान दी, मरने से पहले एक लेटर छोड़ा
BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

दिल्ली AIIMS के डॉक्टर ने किया सुसाइड; दवा के ओवरडोज से जान दी, मरने से पहले एक लेटर छोड़ा, इस वजह से उठाया यह कदम

Delhi AIIMS Doctor Commits Suicide Police Reached House Suicide Note Found

Delhi AIIMS Doctor Commits Suicide Police Reached House Suicide Note Found

Delhi AIIMS Doctor Suicide: राजधानी दिल्ली स्थित AIIMS में कार्यरत एक डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया है। डॉक्टर ने अपने घर पर दवा के ओवरडोज से अपनी जान दे दी। मृतक डॉक्टर को लेकर ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि, यह डॉक्टर AIIMS में बतौर न्यूरो सर्जन काम कर रहा था। सुसाइड का कदम उठाने के बाद डॉक्टर को आनन-फानन में अस्पताल भी ले जाया गया था। लेकिन वहां डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया गया।

फिलहाल इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस मृतक डॉक्टर के घर पर पहुंची हुई है और छानबीन कर रही है। दिल्ली पुलिस को डॉक्टर के घर पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। शुरुवाती जांच में यह माना जा रहा है कि, डॉक्टर ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर अपनी जान दी। दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।