जन समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जन समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

1000269679

Delay in resolving public grievances will not be tolerated

देहरादून। Delay in resolving public grievances will not be tolerated, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे व्यक्तियों और राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित और सुशासन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी अधिकारी जवाबदेही के साथ कार्य करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ता को समाधान की प्रगति की नियमित जानकारी भी दी जाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप और गढ़वाल पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान जिला अथवा विभागीय स्तर पर संभव है, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए, जबकि उच्च स्तर पर निर्णय अपेक्षित प्रकरणों को बिना विलंब संबंधित विभागों को भेजा जाए।

उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को समय पर न्याय और राहत मिलनी चाहिए।