Deepender Hooda Assures Legal

NEET आंदोलन के छात्रों के साथ खड़े हुए दीपेंद्र हुड्डा, धमकी मिलने पर कानूनी मदद का दिया भरोसा

hooda

Deepender Hooda Assures Legal

देशभर में चल रहे NEET आंदोलन के बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आंदोलन से जुड़े छात्रों और युवाओं के लिए अहम संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र या युवा को आंदोलन में भाग लेने के कारण भाजपा से जुड़े लोगों या प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की धमकी मिल रही है, तो इसकी जानकारी तुरंत साझा करें।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ऐसे मामलों का कानूनी तरीके से तत्काल संज्ञान लिया जाएगा और प्रभावित छात्रों को हरसंभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा, "यदि भाजपा से जुड़े लोगों या प्रशासन द्वारा देशव्यापी NEET आंदोलन से जुड़े किसी छात्र या युवा साथी को किसी भी तरह की धमकी दी जा रही है, तो हमें बताएं। हम तुरंत कानूनी तरीके से इसका संज्ञान लेंगे। कानूनी सहायता के लिए @teamdeepender को टैग करके संपर्क करें। न्याय की इस लड़ाई में अपने आप को अकेला न समझें, हम सब साथ हैं।"

दीपेंद्र हुड्डा के इस बयान के बाद NEET आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।