Daughter gifted with dowry in Bihar

बिहार में दहेज़ की भेंट चढ़ी बेटी,ससुराल वालों ने हत्या कर लाश की गायब !

Daughter gifted with dowry in Bihar

Daughter gifted with dowry in Bihar

नेशनल डेस्क- बिहार के भोजपुर में दहेज की मांग पूरी नही होने पर फिर एक विवाहिता को जान से हाथ धोना पड़ा। बता दें की ससुराल वालों ने बुलेट की मांग लड़की के घरवालों से की थी। और लगातार इस बात को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। बता दें कि लड़की के ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर शव को भी गायब कर दिया। इस घटना के बाद लड़की के घर में मातम पसरा हुआ है। और परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। 

गंगा किनारे ढूंढते रहे परिजन शव 

बता दें कि लड़की के परिजन गंगा किनारे अपनी मृत बेटी का शव ढूंढते रहे। लेकिन घंटों मशक्क्त के बाद भी उनके हाथ खाली ही रहे। पुलिस को ये भनक लगी थी कि हत्या के बाद विवाहिता के शव को गंगा में बहा दिया गया है। इसी सूचना के आधार पर जांच की जा रही थी ,लेकिन काफी देर तक ढूढ़ने के बाद भी पुलिस कामयाब नहीं हो पाई। 

 खबरें और भी हैं...  Congress का पूर्ण अधिवेशन 24 से छत्तीसगढ़ में, क्या खड़गे कर पाएंगे सीडब्ल्यूसी का गठन?
ससुराल वालों ने की थी बुलेट की मांग 

बता दें कि लवली की शादी 11 दिसंबर 2020 को जयगोविंद सिंह उर्फ भुटेली सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पूरे धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसके बाद विवाहिता के पति और सास ससुर के साथ भैसूर, जेठानी, देवर और ननद के द्वारा उससे बुलेट की मांग कर प्रताड़ित करते हुए मारपीट की जाने लगी। लेकिन लड़की पक्ष गरीबी की वजह से उनकी यह मांग पूरी न कर सका।  

 खबरें और भी हैं...  तुर्किये में आज खत्म होगा 296 घंटों का रेस्क्यू ऑप्रेशन
पुलिस मामले की जांच में जुटी 

इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज़ कर दी है। पुलिस ने लड़की पक्ष के शिकायत के आधार पर 8 लोगों पर मामला दर्ज़ किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारियां करने की भी तैयारी पुलिस कर रही है। पुलिस मृतक लड़की का शव ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है। ताकि इस मामले की तह तक जाकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सज़ा  दिलवाई जा सके।