Daily Horoscope

दैनिक राशिफल, 03-अगस्त

Aaj-Ka-Rashifal

Daily Horoscope

मेष
 Daily Horoscope: आज करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं। छात्रों को किसी काम में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 2

वृष 
 वक्त अब बदलने लगा है, लेकिन याद रखिए तरक्की के पेड़ पर फल मेहनत के जल से सिंचाई करने पर ही आते हैं। दोस्त आपके लिए धूप में छाया की तरह रहेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 5

मिथुन
 मिथुन राशि के लोगों को अपने व्यापारिक भागीदारों के साथ समन्वय करना होगा। अपने जीवन साथी के साथ बहस न करें।
भाग्यशाली संख्या : 1

कर्क 
 आज ऑफिस में किसी से भी व्यर्थ की बात करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखना चाहिए।
भाग्यशाली संख्या : 5

सिंह 
 आय के लिए यह सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार या कार्य से संबंधित योजनाएं फलीभूत होंगी। 
भाग्यशाली संख्या : 7

कन्या
 कन्या राशि के लोगों को अपनी दिनचर्या में कई बाधाओं से जूझना होगा। आप अपनी माँ के साथ-साथ अपने बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हो सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 5


तुला
 आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा। आप किसी पुरानी अधूरी रचना को फिर से पूरा कर सकते हैं, इससे आपको मानसिक रूप से अच्छा महसूस होगा।
भाग्यशाली संख्या : 9

वृश्चिक 
 आप समय का भरपूर फायदा उठा सकते हैं। मेहनत से आप हर काम में अपने आप को आगे रखेगें।
भाग्यशाली संख्या : 3

धनु 
 धनु राशि के लोग अच्छी वित्तीय स्थिति में होंगे। वेतनभोगी लोगों के लिए दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा। 
भाग्यशाली संख्या : 7

मकर 
 आज मेहनत से किये हुए काम पूरा होने की उम्मीद है, जिससे आपको काफी राहत मिल सकती है, लेकिन आपको समय के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।
भाग्यशाली संख्या : 6

कुंभ
 आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी में प्रगति के योग नजर आ रहे हैं। जल्दबाजी में कोई काम न करें।
भाग्यशाली संख्या : 9

मीन 
 मीन राशि के लोगों को आज किए गए कार्यों के कारण लंबे समय में लाभ होगा। आप पारिवारिक और वैवाहिक जीवन की गहरी भावना महसूस करेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 1