CyberCrime in Haryana: कैथल में साइबर ठगी का कहर: 6 लोगों से 1.78 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी, पुलिस जांच शुरू
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

कैथल में साइबर ठगी का कहर: 6 लोगों से 1.78 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी, पुलिस जांच शुरू

undefined

Cyber ​​fraud wreaks havoc in Kaithal: 6 people cheated

कैथल जिले में साइबर अपराधियों ने 6 अलग-अलग लोगों को निशाना बनाया है। अपराधियों ने विभिन्न तरीकों से कुल 1 लाख 78 हजार रुपए की ठगी की है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न थानों में मामले दर्ज कर लिए हैं।

गांव देवबन के महावीर के साथ 3 जून को 21,126 रुपए की ठगी हुई। उन्हें भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से पैसे कट गए। गांव नीमवाला के श्याम सिंह के क्रेडिट कार्ड से 4 जून को 29,289 रुपए की धोखाधड़ी की गई।

गांव बिच्छिया के देवराज कुमार के साथ 7 अगस्त को यूपीआई के जरिए 29,000 रुपए की ठगी हुई। वैष्णो कॉलोनी के बलवान सिंह को 30 जुलाई को फर्जी लिंक भेजकर 31,500 रुपए की चपत लगाई गई।

माता गेट के सुशील कुमार के खाते से 27 जुलाई को 25,000 रुपए निकाल लिए गए। शुगर मिल कॉलोनी की पायल के साथ 6 अगस्त को 42,600 रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई। पुलिस सभी मामलों में अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।