शातिर चोरों ने शॉप और घर को बनाया अपना निशाना।कीमती सामना और नकदी लेकर फरार, मामला दर्ज

शातिर चोरों ने शॉप और घर को बनाया अपना निशाना।कीमती सामना और नकदी लेकर फरार, मामला दर्ज

Cunning Thieves Target Shop and Home

Cunning Thieves Target Shop and Home

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Cunning Thieves Target Shop and Home: शहर में शातिर चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि चोरी की वारदात को।अंजाम देकर आराम से फुर्र हो जाते है। उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं होता। ऐसे ही दो अलग अलग मामले प्रकाश में आए है। यहां शातिर चोरों ने एक शॉप और एक घर को अपना निशाना बनाते हुए शॉप से नकदी और खाने पीने का सामान जबकि घर से दो लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस नंबर एक

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता डुप्लेक्स मनी माजारा निवासी जतिंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मनी माजारा स्थित मोरी गेट में डेयरी की शॉप चलाता है। हर रोज की तरह वह शॉप 5 अप्रैल रात को बंद कर घर गया था।जब वह अगले दिन। सुबह शॉप पर पहुंचा तो शॉप के ताले टूटे हुए थे।और अंदर से सारा सामान बिखरा हुआ था।जिसके चलते हड़कप मच गया।आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची थाना मनी माजारा पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।और मामले का सारा वाक्य सीसीटीवी कैमरों से कैद हो गया है।शातिर चोर डेयरी शॉप 9500 रुपए की नकदी, गैस सिलेंडर, घी, मक्खन और मिठाई चोरी कर फरार हो गया।

केस नंबर दो

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता गांव किशनगढ़ निवासी आशीष ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ उक्त पते पर रहता है। 3 अप्रैल 2826 को वह अपने दोस्त के साथ माता वैष्णो देवी गया था। जब वह 5 अप्रैल को घर वापिस लौटा तो देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। सारा सामान बिखरा हुआ है। घर से दो लैपटॉप गायब है। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।