महिला से कथित दुर्व्यवहार मामले में पूर्व SHO दिनेश सहारण पर FIR के कोर्ट के आदेश
- By Gaurav --
- Monday, 27 Jul, 2026
Court Orders FIR Against Former
महिला से कथित दुर्व्यवहार के मामले में सूरतगढ़ के तत्कालीन थानाधिकारी दिनेश सहारण की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सूरतगढ़ के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) न्यायालय ने महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए सूरतगढ़ शहर थाना पुलिस को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 175(3) के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
न्यायालय ने परिवाद संख्या 176/2026 पर सुनवाई करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया महिला से जुड़े संज्ञेय अपराध के आवश्यक तत्व सामने आते हैं। ऐसे मामलों में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच आवश्यक है।
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि न्यायालय का आदेश प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार जांच प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके साथ ही पुलिस को मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।