Recovery of Property Tax: निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर 3 संपत्तियां सील की

Recovery of Property Tax: निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर 3 संपत्तियां सील की

Recovery of Property Tax

Recovery of Property Tax

संपत्तियों के लाखों रूपए बकाया, निगम के उपायुक्त ने की कार्रवाई

अर्थ प्रकाश संवाददाता आदित्य शर्मा
पंचकूला, 19 अक्तूबर: Recovery of Property Tax: 
नगर निगम द्वारा संपत्तियों की बकाया लाखों रूपये की राशि वसूल करने के लिए आज अधिकारियों ने अलग अलग जगहों पर रेड करते हुए तीन संपत्तियों को सील कर दिया। निगम के उपायुक्त दीपक सूरा ने टीम के साथ रेड की। बताया गया कि निगम ने सबसे  पहले सेक्टर 11 के एससीओ नंबर 20 को सील किया। बताया गया कि इस संपत्ति का 31,23,630 रूपया थे। निगम द्वारा संपत्ति के मालिक को कई बार बकाया प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नोटिस भेजे गए थे, मगर वूसली का निर्धारित समय निकल जाने के बावजूद भी मालिकों से कर वसूली को लेकर अधिकारियों ने साइट का भी दौरा किया तब भी मालिक सचेत नहीं हुए। उपायुक्त के मुताबिक नगर निगम शहर में बकाया टैक्स वसूली को लेकर जारी कार्रवाई के दौरान अगले 15 दिनों में 10 करोड़ रूपए की राशि वसूल की जाएगी।

यह पढ़ें: Evelopment Projects of Panchkula: पंचकूला की विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा, जानिए क्या है बड़ी खबर

इन प्रॉपर्टियों पर भी जड़े ताले

नगर निगम द्वारा कई बार प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए समय में बढ़ोतरी की गई थी। तब भी मालिक नोटिस के प्रति गंभीर नहीं हुए। हार कर निगम को संपत्तियों पर कार्रवाई करनी पड़ी। निगम की टीम ने सेक्टर 11 में ही एससीओ नंबर 43 पर कार्रवाई करते हुए ताले जड़ दिए। उपायुक्त के मुताबिक मालिक पर प्रॉपर्टी टैक्स के 17,95,644 रूपये बकाया हैं। आखरी नोटिस भेजने के बाद भी मालिक ने टैक्स जमा नहीं करवाया। उधर, नगर निगम  ने सेक्टर 14 स्थित एससीओ नंबर 264 नंबर शोरूम को सल कर दिया। 

यह पढ़ें: पंचकूला में फूड सेफ्टी विभाग व CM फ्लाइंग की रेड, देखें क्या हुई कार्रवाई

विस अध्यक्ष टैक्स वूसली के दिए आदेश

हरियाणा विधान सभा स्पीकर ज्ञान चन्द गुप्ता ने हाल ही में निगम दफ्तर का दौरा करते हुए बकाया संपत्ति करों के मालिकों को अल्टीमेटम दिया था। साथ अधिकारियों को कर वसूली के लिए सूची बना कर जांच को अंतिम रूप देकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उपायुक्त ने आज तीनों बिल्डिंग सील कर दिया। उपायुक्त ने शहर वासियों से अपील की कि वे निगम की कार्रवाई से बचने के लिए अपने प्रॉपर्टी टैक्स का जल्द भुगतान करें।