भाजपा-जजपा गठबंधन मजबूत करने के लिए बनाई जायेगी समन्वय समिति: तावड़े

भाजपा-जजपा गठबंधन मजबूत करने के लिए बनाई जायेगी समन्वय समिति: तावड़े

भाजपा-जजपा गठबंधन मजबूत करने के लिए बनाई जायेगी समन्वय समिति: तावड़े

भाजपा-जजपा गठबंधन मजबूत करने के लिए बनाई जायेगी समन्वय समिति: तावड़े

- समन्वय समिति में भाजपा-जजपा के प्रमुख नेता होंगे शामिल
- प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस
- देश को हरियाणा के खिलाड़ियों से काफी अपेक्षाएं हैं
- सिंबल का अंतिम फैसला चुनाव समिति करेगी: धनखड़

चंडीगढ़, 3 सितंबर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे के बाद हरियाणा बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शनिवार को एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की। तावड़े ने बताया कि भाजपा-जजपा की संयुक्त बैठक में यह विचार किया गया कि भाजपा-जजपा गठबंधन मजबूत करने के लिए समन्वय समिति बनाई जाए। जबकि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने भी पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए फिर से अपनी बात दोहराई कि पंचायती राज चुनाव में सिंबल पर चुनाव का फैसला चुनाव समिति करेगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा के अलावा प्रदेश महामंत्री व विधायक मोहन लाल, प्रदेश महामंत्री पवन सैनी उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय हरियाणा प्रवास के दौरान हुई बैठकों के बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार के मंत्रियों और संगठन के बीच समन्वय, अलग विचारधारा के जो लोग पार्टी का समर्थन करते हैं उनके बीच समन्वय कैसे स्थापित हो इसके लिए मार्गदर्शन किया है। 
तावड़े ने कहा है कि भाजपा-जजपा के नेताओं की समन्वय समिति गठित की जाएगी, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, जजपा के अध्यक्ष, उनके दो प्रमुख नेताओं सहित 6-7 लोग शामिल होंगे। समिति में महीने में एक बार आगामी चुनावों, पार्टी की नीतियां व अन्य विषयों पर चर्चा होगी। 
इस समिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और जजपा अध्यक्ष दोनों मिलकर साथ काम करेंगे। तावड़े ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा-जजपा के नेताओं की हुई बैठक में यह भी तय किया गया कि गठबंधन की मजबूती के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री प्रदेश की समस्याओं और योजनाओं पर समन्वय बनाकर काम करें। 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरियाणा प्रवास के बारे में जानकारी देते हुए तावड़े ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूरे देश में अलग-अलग प्रदेशों में एक प्रवास की श्रृंखला चली है। उस प्रवास के क्रम में हरियाणा प्रदेश का प्रवास शुक्रवार सुबह से शनिवार दोपहर तक हुआ। इस प्रवास के दौरान राष्टीय अध्यक्ष ने स्वयं बूथ पर जाकर पार्टी की सक्रियता का विश्लेषण और आंकलन किया। पहले दिन नड्डा ने अंबाला विधानसभा के बलाना मंडल की एक मंडल की बैठक में बूथ प्रमुख, बूथ पालक, पन्ना प्रमुख सबसे ग्राउंड लेवल की जो इकाई होती है वहां के कार्यकर्ताओं से वार्तालाप कर संगठन के काम काज की पूरी जानकारी ली। इस मौके पर संगठन के पांचों अध्यक्ष जिसमें बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं नड्डा उपस्थित थे। 
पार्टी की संगठनात्मक विशेषता यही है कि सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीचे के बूथ अध्यक्ष तक संवाद किया और संगठन की मजबूती के लिए क्या आगे किया जा सकता है इस पर मार्गदर्शन किया। तावड़े ने बताया कि कैथल की जनसभा के बाद जेपी नड्डा ने हरियाणा के विकास के बारे में सरकार की प्रतिबद्धता और आगामी योजनाओं तथा आम जनता के लिए सरकार क्या करने जा रही है इस पर मंथन किया। 
उन्होंने बताया कि नड्डा ने प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, विधायकों, पार्टी के मंत्रियों और कोर कमेटी की बैठक ली।  इन अलग-अलग बैठकों में आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी को कौन से राजनीतिक मुद्दों पर विचार करना आवश्यक है इस पर चर्चा हुई है।
तावड़े ने बताया कि जेपी नड्डा ने सरकार के काम काज की सराहना की है। उन्होंने भाजपा संगठन के विस्तार को लेकर कहा कि संगठन मजबूत हो रहा है। सरकार और संगठन के सामने आगे सामाजिक राजनीतिक, चुनाव से संबंधित क्या टारगेट हो सकते हैं इस पर विश्लेषण किया है।
हरियाणा भाजपा किस दिशा में आगे बढ़नी चाहिए इसका जेपी नड्डा का मार्गदर्शन कोर कमेटी की बैठक में किया, इससे आगे आने वाले दिनों में कई योजनाएं प्रदेश को मिलेंगी।  नड्डा ने मनसा देवी मंडल के बूथ नंबर 26, पर एक बूथ की बैठक ली। बैठक में कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर बातचीत की। नड्डा ने कार्यकताओं से कहा कि हमें चुनाव के समय काम नहीं बल्कि 365 दिन कार्य करते रहना है। हमें सभी बूथों तक पहुंचना है। 
सरकार के द्वारा जो योजना आती है उसका लाभ पात्र लाभार्थी को मिल रहा है या नहीं यह भी देखना है। दूसरे प्रदेशों में भाजपा की जीत का कारण यही है कि पार्टी की सरकार अच्छा काम कर रही है। तावड़े ने बताया कि अलग-अलग हुई बैठकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार में मंत्रियों को उनके विभागों के कार्यों का रोडमैप तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा में अगर जनता नें में 2014 के बाद 2019 में दोबारा चुनकर भेजा है तो हरियाणा की जनता की सरकार से अपेक्षा भी ज्यादा है। मंत्री आने वाले तीन साल में क्या कर सकते हैं और क्या करना आवश्यक है, इसका रोडमैप तैयार करें।