Convenor Level Nirankari Mahila Saint Samagam organized
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

संयोजक लेवल निरंकारी महिला संत समागम आयोजित, ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर जीवन को खुश हाल बनाए 

Convenor Level Nirankari Mahila Saint Samagam organized

Convenor Level Nirankari Mahila Saint Samagam organized

Convenor Level Nirankari Mahila Saint Samagam organized- मोहालीI  निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से देशभर में महिला संत समागम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में  मोहाली के फेस 6 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में  संजोयक लेवल महिला संत  समागम का आयोजन किया  गया। इस समागम में चंडीगढ़ जोन से प्रचारीका बहन मोनिका राजा जी ने सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज का शुभ संदेश प्रदान किया।

निरंकारी मिशन में महिलाओं के महान योगदान का जिक्र करते हुए  बहन मोनिका जी ने कहा कि मिशन के पूज्य जगत माता बुद्धवंती जी, निरंकारी राजमाता कुलवंत कौर जी, माता सविंदर हरदेव जी व वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का असाधारण योगदान महिला जगत का ही नहीं बल्कि पूरी मानव जाति का निरंतर मार्गदर्शन कर रहा है।

बहन मोनिका जी ने कहा कि  यदि हर नारी  स्वयं  भी खुश रहना चाहती हैं और घर-परिवार को भी खुशहाल बनाना चाहती हैं तो समय के सतगुरू से प्राप्त ब्रह्मज्ञान द्वारा प्रभु परमात्मा को जानकर जीवन के असली मकसद को हासिल किया जा सकता है। इस प्रकार लाखों इंसानों का जीवन सफल हुआ है और उनके घर परिवारों में रोनकें आ गयी हैं।

जिस घर में परिवार के सभी सदस्य मर्यादा में रहते हुए अपनी-अपनी जिम्मेवारियों को निभाते हैं वहां हर समय प्यार ही प्यार होता है व स्वर्ग का नक्शा बना रहता है तथा ऐसे घर-परिवार में शारीरिक, मानसिक व आर्थिक अर्थात हर तरह के सुख बरसते हैं ।

उन्होंने कहा कि निरंकारी सत्संग से सीख लेकर हजारों नारियों ने अपने घर परिवार की तस्वीर बदल दी है, वे सिर्फ प्रवचन सुनने तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि निरंकारी सतगुरु द्वारा प्रदान ’’ब्रह्मज्ञान’’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर, अपने आचरण द्वारा प्रेम तथा शांति का माहौल देकर अपने ही घर को स्वर्ग बना दिया है।

मिशन के विचारधारा के बारे में जोनल इंचार्ज श्री ओ पी निरंकारी जी ने कहा कि कोई भी इंसान प्रभु का ज्ञान प्राप्त करके प्रभु की इच्छा के अनुरूप जीवन यापन कर सकता है। संसार की सारी जिम्मेदारियां को निभाते हुए भी वह कमल की भांति अनासक्त भाव से सहज अवस्था में जीवन जी सकता है।

कार्यक्रम के अंत में संयोजक बहन डॉ J.K. चिमा जी ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं संपूर्ण साध संगत का आभार प्रकट किया।

इसी लड़ी में जोन स्तर का एक विशाल महिला संत समागम दिनांक 22-06-2024 दिन शनिवार को सायंकाल 5:00 से 8:00 बजे तक चंडीगढ़ सेक्टर 30 में स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर होने जा रहा है ।