शिमला में नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस की रणनीति तेज, वार रूम से होगी हर गतिविधि पर नजर

शिमला में नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस की रणनीति तेज, वार रूम से होगी हर गतिविधि पर नजर

Congress Steps Up Strategy for Shimla Municipal Corporation Elections

Congress Steps Up Strategy for Shimla Municipal Corporation Elections

शिमला। Congress Steps Up Strategy for Shimla Municipal Corporation Elections, नगर निगम चुनावों के लिए सरगर्मियां तेज हो गई है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में वार रूम बनाया गया है। पार्टी ने जिन पदाधिकारियों को चुनावी जिम्मा सौंपा है उनके कामकाज पर वाररूम से नजर रखी जाएगी। पार्टी की ओर से नगर निगम चुनावों के लिए जिन मंत्रियों व विधायकों को जिम्मा सौंपा है उन्होंने भी अपना पदभार संभाल लिया है।

विधायकों ने वार्डाें में बैठकें करना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने शुक्रवार को पार्टी के जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से चारों नगर निगमों, नगर निकायों व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का फीडबैक लिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव से संबंधित जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर कड़ी नजर रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम को हर रोज फीडबैक देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनावों में पार्टी निर्देशों की कोई अवहेलना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से पूरे तालमेल के साथ कार्य करने को कहा है। कांग्रेस महासचिव संगठन विनोद जिंटा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में चुनाव के लिए गठित वार रूम ने शुक्रवार से ही जिला व ब्लॉक अध्यक्षों के अतिरिक्त इन चुनावों के लिए पार्टी की ओर से नियुक्त प्रभारी व समन्वयकों के साथ सूचनाओं का आदान प्रदान शुरू कर दिया है।

जिंटा ने कहा कि जिन पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों की इन चुनावों में ड्यूटी लगाई गई है उन सबको फील्ड में डटने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी के वरिष्ठ नेता भी नगर निगमों में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति की बैठक में इसको अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जिंटा ने जिला परिषद के चुनावों के साथ साथ नगर निकायों के चुनावों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ मैदान में डटने को भी कहा है। उन्होंने कहा है कि पार्टी का कार्यकर्ता जो अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगा उसको संगठन में पूरा मान सम्मान देते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जाएगी।