लक्की मुख्य प्रवक्ता, गुरबक्श रावत, कैंथ व हरमेल केसरी प्रवक्ता बनाये गये
Congress spokesperson appointed : चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस की ओर से चंडीगढ़ में चार नये प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। ज्ञात रहे कि गत दिवस सुभाष चावला के कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष के रूप में पद्रहण करने के साथ ही यह तय हो गया था कि चंडीगढ़ कांगे्रस संगठन में आमूल चूल परिवर्तन होंगे। क्योंकि चावला ने 21 फरवरी को पदभार ग्रहण करते ही अपने अध्यक्षीय भाषण में कह दिया था कि संगठन या पार्टी में बेहतर काम करने वालों को ही जगह दी जाएगी। इसलिए जो कार्यकर्ता अपनी बेहतर परफार्मेंस देगा, उसे ही पार्टी या संगठन में योग्यतानुसार जगह मिल पायेगी।
नई नियुक्ति के अनुसार पार्टी के सक्रिय नेता रहे हरमोहिंदर सिंह लक्की को मुख्य प्रवक्ता, गुरबक्श रावत, सतीश कुमार कैंथ व हरमेल केसरी को प्रवक्ता के रूप में नियुक्ति दी गई है।
Congress spokesperson appointed : इन चार लोगों से बात की गई तो यह सभी लोग नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नचित नजर आये। इन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका प्रयास रहेगा कि वह पार्टी की उम्मीद और मापदंड पर खरे उतरें। सभी ने कहा कि इस नियुक्ति के लिए वह कांग्रेस हाईकमान, खासकर नवनियुक्त प्रधान सुभाष चावला के हृदय से आभारी हैं। उनका प्रयास रहेगा कि चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अपनी प्रगति के शिखर पर पहुंचे, जिससे शहरवासियों, आमजन, कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिल सके।
हालांकि सुभाष चावला ने अपने संबोधन में यह भी कहा था कि संगठन में युवाओं को वरीयता दी जायेगी। इसके अलावा आगामी वर्ष २०२२ में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में ५० फीसदी टिकटेें युवाओं को दी जायेंगी। इसी से स्पष्ट हो गया था कि नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला की नीति एवं मिश्रा क्या होगी।
यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पंजाब एवं चंडीगढ़ के कांग्रेस पार्टी प्रभारी हरीश रावत की अनुमति से नवनियुक्त पार्टी अध्यक्ष सुभाष चावला के आदेश से की गई है। जो तुरंत प्रभाव से लागू मानी जायेंगी।
प्रदीप छाबड़ा ने खोया आपा!
गत दिवस चावला की ताजपोशी के दौरान मंंचासीन एवं निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन में यहां तक कह डाला कि वह न तो हारे हैं, न ही थके हैं। उनके कंधों में भी अब भी वही ताकत है, जिसके बल पर पार्टी में रह कर उसमें अपनी योग्यतानुसार काम कर उसे मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के सभी दस्तावेज यहीं पार्टी कार्यालय में ही हैं। चंद घंटों बाद उसे नये अध्यक्ष को हस्तांतरिक कर देंगे।
चावला ने परिपक्वता का परिचय दिया
इसके बावजूद चावला ने उन्हें अपना छोटा भाई कहकर अपने बड़प्पन और परिपक्वता का परिचय दिया। उनका भी यही कहना था कि कि नये प्रधान के रूप में वह उनके अनुभवों और ऊर्जा का सदुपयोग करना चाहेंगे, यदि उन्हें कोई एतराज नहीं होगा तो। फिर भी सभी कार्यक्रम सामन्य रूप से सम्पन्न हो गया। किंतु उनके शीघ्र बाद ही सुभाष चावला ने इन चार लोगों को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त कर एक और संदेश दे दिया। युवाओं में इससे प्रसन्नता की लहर है।