हिमाचल पंचायत चुनाव: नादौन में कांग्रेस ने घोषित किए जिला परिषद प्रत्याशी, चुनावी मुकाबला हुआ रोचक
Congress Announces District Council Candidates in Nadaun
बड़ा (हमीरपुर)। Congress Announces District Council Candidates in Nadaun, हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। वीरवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला परिषद सदस्यों के लिए भाजपा के प्रत्याशी तय करने के बाद कांग्रेस भी सक्रिय हुई है। पहले सीएम सुक्खू प्रत्याशी न उतारने की बात कर रहे थे, लेकिन अब उनके विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का एलान हर दिया गया है। अब रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने की घोषणा
नादौन विधानसभा क्षेत्र की चार जिला परिषद वार्डों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नादौन के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने वीरवार को आधिकारिक रूप से सूची जारी करते हुए चारों वार्डों से प्रत्याशियों के नाम घोषित किए।
इन्हें बनाया गया उम्मीदवार
जारी सूची के अनुसार लड़हा वार्ड-16 से अंजना कुमारी भारती को उम्मीदवार बनाया गया है, जो कश्मीर गांव की निवासी हैं। मालग वार्ड-17 से कंचन धीमान को टिकट दिया गया है, जो धनेटा क्षेत्र से संबंध रखती हैं। अमलैहड़ वार्ड-18 से रविंद्र कुमार गद्दी को चुनावी मैदान में उतारा गया है, जो जंगलू गांव के रहने वाले हैं। वहीं सपड़ोह वार्ड-19 से सीमा चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है, जो फस्टे पंचायत के चढूंह गांव की निवासी हैं।
क्या बोले, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने कहा कि पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के चयन के बाद संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर गया है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं लड़े जाते, ऐसे में जनता से अपील है कि वे विकास को प्राथमिकता देते हुए उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करें और क्षेत्र के विकास को गति दें।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी प्रत्याशी स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ रखते हैं और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहे हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन चारों उम्मीदवारों को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा।