कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी- जाने कितना में हुआ ?

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी- जाने कितना में हुआ ?

Commercial gas cylinder prices rise sharply – know how much?

Commercial gas cylinder prices rise sharply – know how much?

गोरखपुर। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वजन के कमर्शियल सिलिंडर के रेट में भारी इजाफा किया है। कमर्शियल सिलेंडर का रेट एकमुश्त 993 रुपये बढ़ा दिया गया है। अब कमर्शियल सिलिंडर 3255.50 रुपये में मिल रहा है। इससे पहले इसकी कीमत 2262.50 रुपये थी।

 

पांच किलोग्राम वजन के छोटू सिलिंडर की कीमतें भी बढ़ गई हैं। अब यह सिलिंडर 862 रुपयर में मिलेगा। पहले इसका रेट 597.50 रुपये था। हालांकि ग्राहकों को सीधी राहत देते हुए पेट्रोलियम कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वजन के घरेलू गैस सिलिंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह सिलिंडर अब भी 975 रुपये में ही मिलेगा।

 

अप्रैल में इसका रेट 915 रुपये था। तेल कंपनियों के इतिहास में यह पहली बार है जब कमर्शियल सिलिंडर का रेट एकमुश्त इतना ज्यादा बढ़ा है।
रसोई गैस संकट के बीच इन दोनों कमर्शियल सिलिंडर की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

 

यहां तक कि मांगलिक कार्यक्रमों में भी कमर्शियल सिलिंडर ही दिया जा रहा है। घरेलू गैस कनेक्शन पर डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड की अनिवार्यता के बाद लोगों ने कमर्शियल सिलिंडर लेना भी शुरू कर दिया था लेकिन अचानक बढ़ोतरी के बाद परेशानी बढ़नी तय है।

 

171.8 रुपये छोटू, 171.08 रुपये किलोग्राम कमर्शियल गैस
एक मई से नया रेट लागू होने के बाद पांच किलोग्राम वजन के छोटू सिलिंडर का प्रति किलोग्राम गैस 171.5 रुपये पड़ने लगा है। 19 किलोग्राम वजन के कमर्शियल सिलिंडर का प्रति किलोग्राम गैस 171.08 रुपये में पड़ रहा है।

 

तेल कंपनियों ने छोटू सिलिंडर के नया कनेक्शन लेने का रेट भी बढ़ा दिया है। अब नया कनेक्शन 1803.50 रुपये में मिलेगा। पहले इसका रेट 1541.50 रुपये था।


47.5 किलोग्राम वजन वाला सिलिंडर 2482 रुपये महंगा
तेल कंपनियों ने 47.5 किलोग्राम वजन के एक्स्ट्रा तेज सिलेंडर की कीमत में 2482.50 रुपये का इजाफा किया है। पहले यह सिलिंडर 5708.50 रुपये में मिलता था। अब इसका रेट 8191 रुपये हो गया है। इसके साथ ही 19 किलोग्राम वजन के एक्स्ट्रा तेज सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी करते हुए इसका रेट 3278 कर दिया गया है। पहले इसका रेट 2285 रुपये था।

97 रुपये बढ़ा दो किलोग्राम वाले सिलिंडर का रेट


महंगाई की मार कमर्शियल सिलिंडर के हर तरह के वजन पर पड़ी है। दो किलोग्राम वजन का सिलिंडर अब 370 रुपये में मिल रहा है। कनेक्शन के साथ इसका रेट 1078 रुपये हो गया है। पहले रिफिल का 273.5० रुपये था। कनेक्शन के साथ रेट 981.50 रुपये था।