सेक्टर-49 की गुडविल सोसाइटी का सराहनीय कदम, क्राइम पर लगेगा अंकुश

सेक्टर-49 की गुडविल सोसाइटी का सराहनीय कदम, क्राइम पर लगेगा अंकुश

Commendable move by Goodwill Society

Commendable move by Goodwill Society

चंडीगढ़: Commendable move by Goodwill Society: सेक्टर-49 की गुडविल सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के मद्देनजर सोसाइटी ने पहले चारदीवारी पर लोहे के नुकीले एंगल लगवाए थे।

लेकिन *नुकीले एंगल के बावजूद फ्लैटों में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही थीं।* हालात को देखते हुए सोसाइटी ने अब मुख्य गेट पर स्टॉप लगाकर चौकसी बढ़ा दी है। अब हर आने-जाने वाले की पहचान और वाहन की चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है। नए लोगों का पूरा ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।

सोसाइटी के प्रवक्ता का कहना है, "एंगल लगाने के बाद भी चोरी की शिकायतें मिलीं, इसलिए गेट पर सख्ती जरूरी हो गई। हमें उम्मीद है कि इससे अपराध कम होगा और निवासियों में सुरक्षा का भाव मजबूत होगा।"

*वहीं, कई सदस्यों ने मांग की है कि सिर्फ गेट पर स्टॉप काफी नहीं है।* चोरी रोकने के लिए CCTV नेटवर्क बढ़ाने, गार्ड की संख्या और रात की गश्त में इजाफा करने जैसे ठोस कदम तुरंत उठाए जाएं।

सोसाइटी प्रबंधन के मुताबिक, आने वाले दिनों में सुरक्षा से जुड़े अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे।

---