सीएम योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर, 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

सीएम योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर, 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

1000264358

CM Yogi to visit Bulandshahr, Amroha

मेरठ। CM Yogi to visit Bulandshahr, Amroha, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11.25 पर बुलंदशहर में रज्जू भइया सैनिक स्कूल में कार्यक्रम और उसके बाद नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 574.56 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।

अमरोहा में मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां 207 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण और 69.162 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब पौने तीन बजे संभल पहुंचेंगे।

यहां 568.989 करोड़ रुपये की 66 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 500.023 करोड़ रुपये की 54 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 68.966 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

प्रमुख परियोजनाओं में बहजोई में 100 बेड का जिला चिकित्सालय, चंदौसी में नया बस स्टेशन और संभल में यूपीएसआरटीसी डिपो कार्यशाला का निर्माण शामिल है।