सीएम योगी ने जापान-सिंगापुर दौरे पर यूपी की शिल्प कला को बनाया वैश्विक ब्रांड

सीएम योगी ने जापान-सिंगापुर दौरे पर यूपी की शिल्प कला को बनाया वैश्विक ब्रांड

CM Yogi made UP  handicrafts a global brand during

CM Yogi made UP's handicrafts a global brand during

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हालिया सिंगापुर और जापान दौरा केवल निवेश और औद्योगिक समझौतों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की पारंपरिक कला 'एक जिला-एक उत्पाद' (ODOP) के सबसे बड़े ब्रांड अंबेसडर की भूमिका भी बखूबी निभाई। अपनी इस यात्रा के दौरान सीएम योगी ने यूपी की मिट्टी से जन्मी शिल्प कला के जरिए विदेशी मेहमानों और बच्चों का दिल जीत लिया। उन्होंने 500 से अधिक विशिष्ट कलाकृतियां भेंट कर प्रदेश के कारीगरों की प्रतिभा को एक सशक्त वैश्विक मंच प्रदान किया है।

सांस्कृतिक राजदूत के रूप में उभरे सीएम योगी

विदेशी धरती पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत के दूत के रूप में नजर आए। विशेष रूप से बच्चों के लिए उनके निर्देशन में तैयार किए गए उपहारों ने वहां एक अलग ही उत्साह पैदा किया। सीएम योगी ने लगभग 300 बच्चों को 'मंडला आर्ट' से बनी कलाकृतियां प्रदान कीं। बनारस की प्रसिद्ध गुलाबी मीनाकारी और फिरोजाबाद के रंगीन कांच से बनी भगवान राम, शिव और बुद्ध की प्रतिमाओं ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यूपी के शिल्प की वैश्विक झलक

उपहारों की सूची में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की विशेषज्ञता साफ झलकी। फिरोजाबाद की कांच कला के जरिए राम और बुद्ध की प्रतिमाएं, मुरादाबाद के पीतल (ब्रास) से बनी शिव मूर्तियां और वाराणसी की मीनाकारी से तैयार काशी विश्वनाथ मंदिर का मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही सहारनपुर की प्रसिद्ध काष्ठ कला (लकड़ी) से निर्मित राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं भी वैश्विक नेताओं को भेंट की गईं।

'लोकल टू ग्लोबल': कारीगरों के लिए सुनहरे अवसर

योगी सरकार की यह पहल 'आत्मनिर्भर भारत' और 'वोकल फॉर लोकल' के संकल्प को धरातल पर उतारने का जीवंत प्रयास है। मंडला आर्ट जैसी सांस्कृतिक भेंट न केवल एक भावनात्मक जुड़ाव पैदा करती है, बल्कि यूपी के कारीगरों के लिए निर्यात के नए रास्ते भी खोलती है। वैश्विक मंच पर इन उत्पादों की ब्रांड वैल्यू बढ़ने से लाखों शिल्पकार परिवारों की आजीविका को नई मजबूती और सम्मान मिलना तय है।