“कानपुर में कल संभावित आगमन पर सीएम योगी, बैठक में शामिल होंगे”
“CM Yogi likely to arrive in Kanpur tomorrow,
कानपुर। भाजपा और आरएसएस की समन्वय बैठक में शामिल होने के लिए कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन संभावित है।
सीएम का हेलीकॉप्टर सुबह 10:55 बजे सीएसए के हेलीपैड में उतरेगा। इसके बाद यहां से सीएम कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में पहुंचेंगे।
सीएम योगी के आगमन पर अधिकारी अलर्ट
यहां तकरीबन ढाई घंटे का समय देने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंन्द्र प्रताप सिंह ने एडीएम आपूर्ति राजेश कुमार और एडीएम भू एवं अध्याप्ति संतोष कुमार राय को प्रभारी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी है।
इनके साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए एसीएम तृतीय यादवेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार सृजन कुमार, औषधि निरीक्षक ओमपाल सिंह, एसीएम द्वितीय ऋतु प्रिया, नायब तहसीलदार रिचा सचान, सहायक खाद्य आयुक्त संजय सिंह और नायब तहसीलदार संगीता यादव को सहयोगी