CM योगी ने लॉन्च किया 'गोदान' फिल्म का ट्रेलर, इस तारीख को रिलीज होगी पिक्चर

CM योगी ने लॉन्च किया 'गोदान' फिल्म का ट्रेलर, इस तारीख को रिलीज होगी पिक्चर

CM Yogi Launched the Trailer of the film 'Godaan

CM Yogi Launched the Trailer of the film 'Godaan

CM Yogi Launched the Trailer of the film 'Godaan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को फिल्म गोदान के निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी ने मुलाकात की। इस अवसर पर फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया। फिल्म छह फरवरी को रिलीज होगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान फिल्म निर्माता ने कहा कि आज देश में गो-रक्षा के क्षेत्र में जो काम दिख रहा है, उसका सबसे बड़ा केंद्र उत्तर प्रदेश है। प्रदेश में गोशालाओं का विस्तार, निराश्रित गोवंश की व्यवस्था, तस्करी पर सख्ती और गो संरक्षण को शासन की प्राथमिकता बनाना, ये सभी काम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संभव हो पाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से फिल्म को टैक्स-फ्री किए जाने की मांग भी की।

सीएम योगी के सत्ता संभालते ही गो तस्करों पर शुरु हुआ ताबड़तोड़ एक्शन

योगी आदित्यनाथ के सीएम बनते ही उत्तर प्रदेश में गो तस्करों पर ताबड़तोड़ एक्शन शुरु हुआ और बड़े पैमाने पर गो तस्करों की गिरफ्तारी की गई। गोवंश के प्रति मुख्यमंत्री के स्नेह और गो संरक्षण के लिए उनकी प्रतिबद्धता का इसी बात से पता चलता है कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में साढ़े सात हजार से ज्यादा गो आश्रय स्थल बनाए गए हैं। इतना ही नहीं, 12 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश संरक्षित किए जा चुके हैं। गो सेवा और उनके संरक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए हर जिले में गो संरक्षण समितियों का गठन किया गया है। हर जनपद के डीएम व एसएसपी इसके नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री को फिल्म की विषयवस्तु, उद्देश्य और सामाजिक संदेश से अवगत कराया

विनोद चौधरी द्वारा निर्मित व निर्देशित ‘गोदान’ फिल्म 6 फरवरी को देशभर में एक साथ रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म केवल एक कहानी नहीं, बल्कि गोमाता के संरक्षण, भारतीय संस्कृति, वैज्ञानिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व का समग्र दस्तावेज है। निर्माता ने मुख्यमंत्री को फिल्म की विषयवस्तु, उद्देश्य और सामाजिक संदेश से अवगत कराया।

गोरक्षा को लेकर सीएम योगी के अभूतपूर्व कार्य बने प्रेरणा

फिल्म निर्माता विनोद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान कहा कि आज देश में गो-रक्षा के क्षेत्र में जो ठोस कार्य दिख रहा है, उसका सबसे बड़ा केंद्र उत्तर प्रदेश है। प्रदेश में गोशालाओं का विस्तार, निराश्रित गोवंश की व्यवस्था, तस्करी पर सख्ती और गो संरक्षण को शासन की प्राथमिकता बनाना, ये सभी कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संभव हो पाए हैं।

निर्माता विनोद चौधरी ने कहा कि जो दायित्व सामान्यत

समाज और हर नागरिक का होना चाहिए, उसे मुख्यमंत्री स्वयं उदाहरण बनकर निभा रहे हैं। गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा है, जो वैदिक काल से हमारे जीवन का आधार रही है। समुद्र मंथन से कामधेनु की प्राप्ति की कथा से लेकर आज तक गाय भारतीय सभ्यता की पोषक रही है।