Yogi Adityanath Visit: पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी, श्री विष्णु महायज्ञ में होंगे शामिल

Yogi Adityanath Visit: पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी, श्री विष्णु महायज्ञ में होंगे शामिल

CM Yogi arrives at his ancestral village

CM Yogi arrives at his ancestral village, Panchur

यमकेश्वर। CM Yogi arrives at his ancestral village, Panchur, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव में श्री हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में श्री विष्णु महायज्ञ और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान चार मई से शुरू हुआ था।

शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम का समापन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल होंगे। शुक्रवार को उनके प्रवास का दूसरा दिन है। सीएम योगी के गांव पहुंचने पर ग्रामीण बेहद खुश हैं। वह रात्रि विश्राम अपने पैतृक घर में करेंगे। उनका शनिवार को वापस लौटने का कार्यक्रम है।

गुरुवार को अपने गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। यमकेश्वर में हेलीपैड पर उतरने के बाद सीएम योगी ने सीएम धामी के साथ प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद गांव में श्री विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए।