CM Sukhwinder Singh Sukhu said after Rahul Gandhi's sentence was stayed - Truth has won; Congratulations poured in

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने के बाद बोले- सत्य की जीत हुई; लगा बधाइयों का तांता

CM Sukhwinder Singh Sukhu said after Rahul Gandhi's sentence was stayed - Truth has won; Congratulations poured in.

शिमला:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सजा पर सर्वोच्च न्यायालय से रोक लगने के बाद उन्हें कांग्रेस की तरफ से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि अंत में सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केंद्र सरकार ने राजनीतिक रूप से प्रताड़ित करने का षड्यंत्र रचा।

भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन से जनता की आवाज बन चुके राहुल गांधी की संसद सदस्यता केंद्र सरकार के इशारे पर जल्दबाजी में समाप्त कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। अब उन्हें सर्वोच्च न्यायालय ने राहत दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 के आम चुनाव में ‘इंडिया’ पूरी मजबूती के साथ भाजपा की दमनकारी नीतियों का मुकाबला करेगा।

प्रतिभा सिंह ने दी बधाई

राहुल गांधी को राहत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र की जीत हुई है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। आज सत्य की जीत हुई है। शुक्रवार को ऊना जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रचने वाले लोग भी बेनकाब हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों के फैसले पर रोक लगाकर जनता में न्यायपालिका के विश्वास को और ज्यादा पक्का किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है कि राहुल गांधी के खिलाफ साजिशें की गई हैं और झूठ ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाता।