रोहतक में तिरंगा फहराएंगे सीएम सैनी, हरियाणा के 13 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा प्रेसिडेंट मेडल
- By Gaurav --
- Friday, 15 Aug, 2025

CM Saini will hoist the tricolor in Rohtak: हरियाणा में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह से मनाया जाएगा। राज्य के सभी जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री, मंत्री और सांसद विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण करेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में हरियाणा के 13 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करेंगी। पुलिस कमिश्नर सिबाश कबिराज और आईजी कुलदीप सिंह को प्रेसिडेंट मेडल मिलेगा। 11 अन्य अधिकारियों को मेरिटोरियस सर्विस मेडल प्रदान किया जाएगा।
रोहतक में जिला स्तरीय समारोह राजीव गांधी खेल स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह 8:40 बजे राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। वे 8:58 बजे स्टेडियम में तिरंगा फहराएंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे।
परेड कमांडर एएसपी फैसल खान के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ियां, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट के जवान मार्च पास्ट करेंगे। समारोह में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। देशभक्ति गीतों और हरियाणवी लोक गीतों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी