रांची में सूखे और खतरनाक पेड़ों पर प्रशासन सख्त, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रांची में सूखे और खतरनाक पेड़ों पर प्रशासन सख्त, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

CM Hemant Soren Directs Immediate Action.

CM Hemant Soren Directs Immediate Action.

रांची। CM Hemant Soren Directs Immediate Action., राजधानी रांची में सूखे और खतरनाक पेड़ों को लेकर अब प्रशासन हरकत में आ गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा के दौरान सड़क किनारे लगे पेड़ों की ट्रिमिंग और सूखे पेड़ों को हटाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़ों की नियमित ट्रिमिंग से उन्हें सुंदर आकार मिलेगा और बिजली तारों व सड़कों पर पेड़ गिरने जैसी दुर्घटनाओं से बचाव हो सकेगा। दरअसल, शहर में सूखे पेड़ों और बिजली तारों से सटी खतरनाक डालियों को लेकर दैनिक जागरण लगातार अभियान चला रहा है।

इस अभियान के माध्यम से वन विभाग, नगर निगम और बिजली विभाग को आगाह किया गया था। अब मुख्यमंत्री द्वारा मामले में संज्ञान लेने के बाद सभी संबंधित विभाग अलर्ट मोड में आ गए हैं।

वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में करीब 1200 सूखे पेड़ों को चिन्हित किया गया है। हालांकि अब तक कितने पेड़ों की कटाई हुई है, इसका स्पष्ट जवाब विभाग के पास नहीं है।

शहरवासियों को उम्मीद है कि मानसून से पहले खतरनाक पेड़ों की कटाई और ट्रिमिंग का काम तेजी से पूरा किया जाएगा, ताकि आंधी-बारिश के दौरान किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।