Punjab CM Big Announcement: सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, लोगों से जुड़ा यह बड़ा फैसला लिया

Punjab CM Big Announcement: सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, लोगों से जुड़ा यह बड़ा फैसला लिया

Punjab CM Big Announcement

Punjab CM Big Announcement

Punjab CM Big Announcement: सीएम भगवंत मान ने अपने उस ऐतिहासिक फैसले का ऐलान कर दिया है| जिसका जिक्र उन्होंने अब से थोड़ी देर पहले अपने एक ट्वीट में किया था| हालांकि, तब सीएम मान ने यह नहीं बताया था कि उक्त ऐतिहासिक फैसला क्या होगा? लेकिन अब सीएम मान ने सारी जानकारी दे दी है|

सीएम भगवंत मान ने जानकारी दी कि 15 जून से पंजाब में सरकार द्वारा सरकारी वॉल्वो बसों की शुरुवात की जा रही है| इससे निजी वॉल्वो बस माफियाओं की कमर टूटेगी जिनके द्वारा बढ़चढ़कर मनमाना किराया वसूला जाता है|

सीएम मान ने कहा कि पंजाब से दिल्ली और दिल्ली से पंजाब आने-जाने के लिए ये बसें लोगों को काफी महंगी पड़ती हैं| इसलिए अब पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट और दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाब आने-जाने के लिए पंजाब सरकार की वॉल्वो बसें चलेंगी| इनका किराया निजी वॉल्वो बसों के किराए से आधा या उससे भी कम होगा|

सीएम मान ने बताया कि पंजाब के लोग इन बसों में अपनी बुकिंग ऑनलाइन करा सकते हैं| पंजाब रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुकिंग की जा सकेगी| वेबसाइट पर बसों के शेड्यूल की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी|