Cloud Burst in Mandi Himachal: हिमाचल में बादल फटा, मंडी में सैलाब का यह मंजर देखिए, वाहन और पशु चपेट में आए

हिमाचल में बादल फटा, VIDEO; मंडी में सैलाब का यह मंजर देखिए, वाहन और पशु चपेट में आए

Cloud Burst in Mandi Himachal

Cloud Burst in Mandi Himachal

Cloud Burst in Mandi Himachal: हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है और यहां खराब मौसम के बीच अक्सर बादल फटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इन घटनाओं में कई बार जान-माल का भारी नुकसान भी हो जाता है। फिलहाल, एक ऐसी ही घटना अब हिमाचल प्रदेश के मंडी में घटी है। जहां मंगलवार को सुन्दर नगर के पास घनयारा गांव के नजदीक मौसम खराब होने के बाद अचानक बादल फट गया और इसके बाद भारी सैलाब उमड़ पड़ा। सैलाब के साथ पानी-मिटटी और पत्थरों का मलबा तेज गति से आगे बढ़ रहा था।

इस दौरान आसपास के लोगों ने इधर-उधर भागकर अपने-आप को सुरक्षित किया और सैलाबी मंजर का भयानक नजारा अपने मोबाइल में कैद किया। हालांकि, बताया जा रहा है कि सैलाब में वाहनों और पशुओं को नुकसान पहुंचा है. वहीं रास्तों को भी नुकसान हुआ है। रास्ते अवरुद्ध हुए हैं। फिलहाल, नुकसान का पूर्ण अंदाजा अभी नहीं लग सका है। स्थानीय लोगों से नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।

वीडियो देखिए